
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं भाजपा का कहना है कि विधायक की हत्या की गई है इसकी जांच की जानी चाहिए। भाजपा ने सीधे तौर पर इसके लिए राज्य की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
राज्य में भाजपा के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। रॉय पहले माकपा में थे और उसकी टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 2019 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि राज्य में भाजपा और राज्य की सत्ताधारी टीएमसी के बीच हिंसक झड़पे हो चुकी हैं और अब तक भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या राज्य में हो चुकी है। वहीं विधायक की हत्या के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने सीधे तौर पर इसके लिए राज्य की सत्ताधारी टीएसमी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राज्य में एक विधायक की हत्या हो सकती है तो आम लोगों की हत्याएं तो आम बात है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय का शव सड़क किनारे एक दुकान के बाद फंदे पर लटकता मिला है। भाजपा ने राज्य की ममता सरकार पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य की टीएमसी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य!!! राज्य की ममता बनर्जी सरकार में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर नहीं थम रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।