बिहार में कोरोना का कहर, एक लाख संक्रमित वाला बना देश का आठवां राज्य

Published : Aug 16, 2020, 02:31 PM IST
बिहार में कोरोना का कहर, एक लाख संक्रमित वाला बना देश का आठवां राज्य

सार

राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,536 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद बिहार देश में ऐसा आठवां राज्य बन गया हैं जहां कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

पटना। बिहार में कोरोना का कहर जारी है और राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2187 नए संक्रमितों की पहचान हुई है और इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,093 हो गयी। वहीं राज्य की राजधानी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित  मिले हैं और पटना में रविवार दोपहर तक 255 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  

जानकारी के मुताबिक  पटना में सर्वाधिक 255 संक्रमित सामने आए हैं।  वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04093 हो गई है।  वहीं राज्य के औरंगाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के 113 मामले, भागलपुर में 177, मधुबनी में 127, अररिया में 19, अरवल में 21, बाँका में 19, बेगूसराय में 54, भोजपुर में 52, बक्सर में 46, दरभंगा में 35, पूर्वी चंपारण में 96, गया में 15, गोपालगंज में 71, जमुई में 28, जहानाबाद में 28, कैमूर में 6, कटिहार में 13, खगड़िया में 30, किशनगंज में 13, लखीसराय में 36, मधेपुरा में 35  मामले सामने  आए हैं।

वहीं  राज्य के  मुंगेर जिले में 50, मुजफ्फरपुर में 97, नालंदा में 90, नवादा में 18, पूर्णिया में 82, रोहतास में 35, सहरसा में 97, समस्तीपुर में 37, सारण में 74, शेखपुरा में 33 मामले सामने हैं। वहीं शिवहर में 7, सीतामढ़ी में 78, सीवान में 28, सुपौल में 34, वैशाली में 57 और पश्चिमी चंपारण में 81 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,536 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद बिहार देश में ऐसा आठवां राज्य बन गया हैं जहां कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य में 15 और लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई और इसके बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 515 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,01,906 तक पहुंच गई। वहीं अब बिहार महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सूची में शामिल गया है जहां एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम