कोरोना का कहर: भारत में पहली मौत, अब तक 77 संक्रमित

Published : Mar 13, 2020, 08:10 AM IST
कोरोना का कहर: भारत में पहली मौत, अब तक 77 संक्रमित

सार

हालांकि अभी तक भारत में कोरोना वायरस किसी संक्रमित रोगी की मौत नहीं हुई थी। लेकिन पहली बार इस महामारी के कारण एक रोगी के मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के रहने वाले  76 वर्षीय व्यक्ति की मौत इस वायरस से हई है। ये व्यक्ति सऊदी अरब से लौटा था। वहीं अब इस खतरनाक वायरस को बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिल्ली और हरियाणा सरकार ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब देश में भी देखने को मिलना शुरू हो गया है। कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत इस वायरस से होने की पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 31 मार्च तक प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी। अभी तक देश में 77 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें 17 विदेशी नागरिक है। वहीं अब इस वायरस का प्रकोप 12 राज्यों तक फैल गया है।

हालांकि अभी तक भारत में कोरोना वायरस किसी संक्रमित रोगी की मौत नहीं हुई थी। लेकिन पहली बार इस महामारी के कारण एक रोगी के मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के रहने वाले  76 वर्षीय व्यक्ति की मौत इस वायरस से हई है। ये व्यक्ति सऊदी अरब से लौटा था। वहीं अब इस खतरनाक वायरस को बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिल्ली और हरियाणा सरकार ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। देश में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है और अब वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। इनमें 17 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली में अस्पतालों में 500 से ज्यादा बेड तैयार किया गया है। वहीं हरियाणा में राज्य सरकार ने 270 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं जबकि सरकारी और निजी अस्पतालों में 1206 बेड तैयार किए गए हैं।

अभी तक केरल में सबसे ज्यादा 17 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं महाराष्ट्र में 14, यूपी में 11 और दिल्ली में 6 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इटली के 17 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। 
भारत सरकार ने कोरोना वायरस हेल्पालाइन नंबर बनाया है। जहां इस  बीमारी से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। केन्द्र सरकार केंद्रीय स्तर पर 011-23978046 फोन नंबर पर हैल्पलाइन का गठन किया है। 
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है और इससे सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं केन्द्र सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगा दी गई है। विदित है कि कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है और अब तक पूरी दुनियाभर में इस वायरस से 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 118 देशों में करीब 1,25,000 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा मौत चीन में हुई है और उसके बाद इटली में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश