पार्षद बोली, आंख मारता है मेयर का बेटा

Published : Aug 21, 2019, 08:56 AM IST
पार्षद बोली, आंख मारता है मेयर का बेटा

सार

पटना नगर निगम की बोर्ड की बैठक में उस वक्त अजीवो गरीब स्थित उत्पन्न हो गई जब वार्ड 21 की पार्षद पिंकी कुमारी ने मेयर पुत्र शिशिर कुमार साहू आंख मारने का आरोप लगाया। पिंकी कुमारी ने कहा कि मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार ने उन्हें आंख मारी है। 

पटना। पटना नगर निगम में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक महिला पार्षद पिंकी कुमारी ने आरोप लगाया कि मेयर का बेटा शिशिर साहू उन्हें आंख मारता है और छेड़खानी करता है। फिलहाल इस मामले में अब मेयर के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की बात कही जा रही है। हालांकि निगम बोर्ड इस मामले को लेकर दो हिस्सों में बंट गया है। एक मेयर के बेटे को समर्थन दे रहा तो दूसरा गुट पिंकी कुमारी के पक्ष में है।

पटना नगर निगम की बोर्ड की बैठक में उस वक्त अजीवो गरीब स्थित उत्पन्न हो गई जब वार्ड 21 की पार्षद पिंकी कुमारी ने मेयर पुत्र शिशिर कुमार साहू आंख मारने का आरोप लगाया। पिंकी कुमारी ने कहा कि मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार ने उन्हें आंख मारी है। पार्षद ने आरोप लगाया कि मेयर का बेटा उनके साथ छेड़खानी करने का प्रयास कर रहा था और जब उसने इसका विरोध किया तो मेयर और उनके समर्थक गुस्से में आ गए और हाथापाई करने लगे। यहां तक कि उसको मारने की कोशिश भी की गई थी।

इस बारे में पार्षद पिंकी कुमारी ने शिशिर कुमार साहू, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी और सतीश कुमार के खिलाफ कदमकुआं थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि मेयर का बेटा इस तरह के आरोपों को निराधार बता रहा है। शिशिर साहू का कहना है कि पिंकी कुमारी दो साल तक वह स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य थी और जब उन्हें हटाया गया तो उन्होंने आरोप लगाना शुरू कर दिया है।

उनके खिलाफ कई आरोप हैं। जो जल्द ही खोलने जाने वाले लिहाजा वह आरोप लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में अब पटना नगर निगम में दो गुट बन गए हैं। कुछ पार्षदों ने शिशिर साहू के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश