mynation_hindi

बकरी के बाद, गाय के साथ बलात्कार का मामला

Published : Aug 04, 2018, 11:09 PM IST
बकरी के बाद, गाय के साथ बलात्कार का मामला

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक अधेड़ छोटू खान के द्वारा गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगा है।  भड़की हुई जनता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर बस स्टैंड पर चक्का जाम  कर दिया। 

जिले के सुठालिया कस्बे में शुक्रवार रात को श्री राम मंदिर चौराहे पर स्थित वार्ड संख्या 06 में रहने वाले छोटू खान को गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए एक शख्स ने देखा।

जैसे ही लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने शनिवार करीब 2:30 बजे नगर के मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने आधे घंटे तक मशक्कत की तो जाम खुल पाया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है ।
 
शुक्रवार देर रात को नगर के व्यवसायी महेश अग्रवाल अपने घर जा रहे थे।  अग्रवाल ने बताया कि सड़क पर बैठी एक गाय के साथ अधेड़ उम्र का व्यक्ति छोटू खान अप्राकृतिक  कृत्य कर रहा था।  यह बात उसने कुछ दूरी पर बैठे अन्य युवाओं को बताई। शनिवार सुबह खबर नगर में तेजी से फैल गई और दोपहर में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बस स्टैण्ड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आंदोलन कर रहे लोगों को सड़क से हटाने में कामयाबी पा ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 295, 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश