जिसे चाहा जान से ज्यादा उसे दी दर्दनाक मौत ! प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर कर हत्या

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 28, 2023, 12:39 PM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 12:41 PM IST
जिसे चाहा जान से ज्यादा उसे दी दर्दनाक मौत !  प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर कर हत्या

सार

शक अच्छे से अच्छे रिश्ते को खराब कर देता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शक के कारण प्रेमी ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर  प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

नेशनल डेस्क। शक का कीड़ा दीमक की तरह होता है। रिश्ते को धीरे-धीरे खाने वाले इस कीड़े से जितना दूर रहा जाए उसमें ही भलाई है। शक अच्छे से अच्छे रिश्ते को खराब कर देता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शक के कारण प्रेमी ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर  प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या 

मामला बेंगलुरु का है। जहां एक शख्स ने अपनी लिवइन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बेगुर इलाके में केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा पिछले तीन साल से किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी को उसकी लिवइन पार्टनर पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को एक बार फिर दोनों में इस बात पर लड़ाई हुई और गुस्से में वैष्णव इतना पागल हो गया कि उसे प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर देवा को मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों लिव-इन पार्टनर थे। बीते तीन सालों से दोनों बेंगलुरु में रह रहे थे। कुछ दिनों से आरोपी को मृतक पर शक थे। इस वजह से दोनों में लड़ाई होती थी। घटना वाले दिन भी यही हुआ और तेश में आकर आरोपी ने प्रेमिका की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप की गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है । 

ये भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट कर फांसी के फंदे से लटक गया लड़का, लिखा-आज आखिरी दिन तो नहीं
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश