यूपी में अपराधियों का बढ़ा हौसला, दो सिपाहियों की हत्या करके छुड़ा ले गए तीन कैदी

Published : Jul 17, 2019, 08:03 PM ISTUpdated : Jul 17, 2019, 08:08 PM IST
यूपी में अपराधियों का बढ़ा हौसला, दो सिपाहियों की हत्या करके छुड़ा ले गए तीन कैदी

सार

उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने पुलिस वैन पर हमला करके दो सिपाहियों को गोली मार दी और अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए तीन कैदियों को छुड़ाकर ले गए। अपराधी पुलिसवालों की रायफलें भी लूटकर ले गए।   

संभल. थाना बनियाठेर क्षेत्र में बुधवार की शाम कैदियों से भरी पुलिस की गाड़ी पर असलहाधारी बदमाशों ने हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायारिंग करते हुए बदमाश तीन कैदियों को छुड़ा ले गए। इस दौरान गोली लगने से दो सिपाही घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिले में नाकेबंदी की गई है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई हैं। 

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि, मुरादाबाद जेल से 24 कैदियों को पेशी पर बुधवार को चंदौसी लाया गया था। पेशी होने के बाद कैदियों को वैन से मुरादाबाद वापस ले जाया जा रहा था। लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे बनियाठेर थाना इलाके में धन्नूमल तिराहे के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। वैन पर मौजूद सिपाही बृजपाल व हरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने तीन कैदियों को साथ लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने सिपाहियों की राइफल भी लूटी है। 

घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फरार कैदियों बहजोई थाना इलाके के ब्रह्मपुरा निवासी कमल बहादुर, शकील व भगतपुर निवासी धर्मपाल की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। 

मुजफ्फरनगर में भी ऐसे ही हुआ था हमला
मुजफ्फरनगर जिले में बीते दो जुलाई को बदमाशों ने मिर्जापुर से पेशी पर लाए गए कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर छुड़ा लिया था। इस दौरान गोली लगने से दरोगा दुर्ग विजय सिंह की मौत हुई थी। जबकि एक सिपाही घायल हुआ था। सोमवार रात पुलिस ने रोहित सांडू को मुठभेड़ में मार गिराया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश