भारत-बांग्लादेश के बीच जल्दी ही चलेगा क्रूज

Published : Oct 26, 2018, 06:24 PM IST
भारत-बांग्लादेश के बीच जल्दी ही चलेगा क्रूज

सार

अगले कुछ ही महीनों में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रूज सेवा शुरु हो सकती है। इसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता हो चुका है। 

मार्च 2019 तक भारत बांग्लादेश के बीच क्रूज सेवा शुरु हो सकती है। यह सेवा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बांग्लादेश की राजधानी ढाका और असम के गुवाहाटी के लिए होगी। 

दोनों देशों के बीच गंगा, पद्मा और ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज चलाने की योजना पर तेजी से कामल चल रहा है। भारत और बांग्लादेश ने गुरुवार को यात्रियों के आवागमन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

बांग्लादेश के शिपिंग सेक्रटरी अब्दुस शम्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 1,539(एक हजार पांच सौ उनतालीस) किलोमीटर के रास्ते पर प्राइवेट एजेंसियों को क्रूज चलाने की अनुमति मिलेगी। 

दोनों देशों के बीच यह भी समझौता हुआ है कि चेन्नै और बांग्लादेश कॉक्स बाजार के बीच समुद्री रास्ते में भी क्रूज चलाए जाएंगे। 

खबर  है कि कोलकाता से चलने वाला पहला क्रूज मार्च महीने के आखिरी तक गंगा नदी में उतारा जा सकता है। भारत के शिपिंग मिनिस्ट्री के अधिकारी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि और भी प्राइवेट कंपनियां इसके लिए आगे आएंगी। जो रूट तैयार किया गया है, वह सुंदरबन और अन्य खूबसूरत इलाकों से होकर गुजरता है। इसलिए यह यात्रा एक शानदार अनुभव हो सकती है।' 

भारत और बांग्लादेश के बीच सचिव स्तर की बातचीत के बाद भारत के शिपिंग सेक्रटरी गोपाल कृष्ण ने कहा, 'दोनों देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जिसके बाद बांग्लादेश के चट्टोग्राम और मोंगला बंदरगाहों का इस्तेमाल भारत से माल ढुलाई के लिए किया जाएगा। इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजूबत होंगे।' 

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ