
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक रेप आरोपी की पत्नी, पीड़ित महिला के घर समझौते के मकसद से गई थी। आरोप है कि उसी दरम्यान आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रेप आरोपी की पत्नी ने भागने की कोशिश की तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
80 फीसदी से ज्यादा झुलसी महिला
महिला की हालत गंभीर है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर है। शरीर में आग लगने की वजह से 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गई है। महिला को इलाज के लिए अंबाह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर वहां से ग्वालियर के जेएएच हास्पिटल रेफर किया गया।
महिला ने एंबुलेंस में पति को सुनाई आपबीती
महिला ने एंबुलेंस में अपने पति को आपबीती सुनाई। उसके अनुसार, महिला के साथ चांदपुर गांव में गैंगरेप हुआ। जिसमें 3 लोग शामिल थे। उसने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने महिला पर पेट्रोल डालकर जला दिया। उसमें रेप का आरोप लगाने वाली महिला भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि महिला के बयान का वीडियो भी है।
चांदपुर गांव की घटना
पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता से समझौते की बात करने गई थी। चांदपुर गांव में उसके साथ यह जघन्य घटना घटी। महिला के पति ने एंबुलेंस में बनाई गई वीडियो पुलिस को सौंप दी है। उसमें वह आरोपियों के नाम भी ले रही है।
दुष्कर्म के आरोप में महिला का पति गया था जेल
महिला का कहना है कि वह बातचीत के दौरान जब वहां से भागने की कोशिश करने लगी। तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आपको बता दें कि महिला के पति को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। जल्द ही वह जेल से बाहर आया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।