दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, निचले स्तर में पानी घुसने का खतरा

Published : Aug 19, 2019, 08:20 AM IST
दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, निचले स्तर में पानी घुसने का खतरा

सार

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने के लिए कहा है। राज्य सरकार ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से तैयार रहने को कहा है। असल में दिल्ली मे यमुना  चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है और हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी आने के बाद ये स्तर और बढ़ेगा। लिहाजा सरकार ने निचले स्तरों में रहने वाले लोगों को वहां निकलने का कहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के निचले हिस्सों में पानी घुसने की आशंका है और इसके लिए लोगों को वहां से निकाला जा रहा  है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने के लिए कहा है। राज्य सरकार ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से तैयार रहने को कहा है।

असल में दिल्ली मे यमुना  चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है और हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी आने के बाद ये स्तर और बढ़ेगा। लिहाजा सरकार ने निचले स्तरों में रहने वाले लोगों को वहां निकलने का कहा है। यही नहीं सरकार लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने को कह रही है। सरकार ने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम यमुना नदी का स्तर 203.37 मीटर तक पहुंच गया है और आज इसके और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। रविवार शाम को ही हरियाणा ने आठ लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था।

ऐसा माना जा रहा है कि आज यमुना का स्तर 204.5 मीटर पर पहुंच सकता है। जिसके कारण दिल्ली में बाढ़ की स्थिति हो सकती है। उधर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को आस-पास के इलाकों में टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल राज्य सरकार आपात स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही है। दिल्ली के निचले हिस्सों में पिछले साल भी बाढ़ आई थी और दिल्ली सरकार ने यमुना के पुराने पुल पर यातायात रोक दिया था। क्योंकि ये पुल डूबने की स्थिति में था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल