कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज खुल गए स्कूल, लेकिन मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद

Published : Aug 19, 2019, 08:14 AM ISTUpdated : Aug 19, 2019, 02:17 PM IST
कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज खुल गए स्कूल, लेकिन मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद

सार

राज्य से अनुच्छेद 370  हटाए जाने के बाद स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थी और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया था। लेकिन आज 14 दिन के बाद स्कूलों में रौनक लौट आई है। हालांकि अभी प्राइमरी स्तर के ही स्कूलों को खोला जा रहा है जबकि सीनियर कक्षाओं को स्कूलों को नहीं खोला गया है। राज्य के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि आज श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को ही दोबारा खोला गया है। 

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आज से सभी स्कूल खुलेंगे। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। जम्मू-कश्मीर में करीब 14 दिन बाद आज श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा हालांकि सरकारी कार्यालय शुक्रवार से ही खुल गए हैं और प्रशासन ने आज से स्कूलों को खोलने का आदेश दिया था।

राज्य से अनुच्छेद 370  हटाए जाने के बाद स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थी और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया था। लेकिन आज 14 दिन के बाद स्कूलों में रौनक लौटेगी। हालांकि अभी प्राइमरी स्तर के ही स्कूलों को खोला जा रहा है जबकि सीनियर कक्षाओं को स्कूलों को नहीं खोला गया है।

राज्य के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि आज श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को ही दोबारा खोला जा रहा है। श्रीनगर के लासजान, सांगरी, पंथचौक, राजबाग, जवाहर नगर, नौगाम, गगरीबाल, धारा, थीड, बाटमालू और शाल्टेंग इलाकों में आज से प्राइमरी स्कूल खुलेंगे।

शनिवार को ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूलों के प्रमुखों के साथ पुलिस अफसरों ने बैठक की और स्कूलों को खोलने पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन की मुख्य चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर थी। जिसके बाद सभी इंतजाम पूरे होने के बाद आज से प्राइमरी स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया।

लैंडलाइन फोन सेवाएं बहाल

जम्मू कश्मीर में जनता को राहत देने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए रविवार से लैंडलाइन फोन सेवाएं भी बहाल कर दी गई। वहीं राज्य के 35 पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील दी गई। जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे वैसे ही अन्य क्षेत्रों से भी प्रतिबंध वापस ले लिए जाएंगे।

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर बंद

राज्य से अनुच्छेद 370  हटाए जाने के बाद फैलाई जा रही अफवाहों के मद्देनजर राज्य के पांच जिलों में शुरू की गई मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल