बिटिया ने चलाई बुलेट तो दबंगों को नहीं आया रास, कर दिया पिता पर जानलेवा हमला

Published : Sep 06, 2019, 10:59 AM IST
बिटिया ने चलाई बुलेट तो दबंगों को नहीं आया रास, कर दिया पिता पर जानलेवा हमला

सार

असल में लड़की का बुलेट चलाना गांववालों को रास नहीं आ रहा था। उन्होंने इसके लिए लड़की के पिता से मना किया तो उन्होंने अपनी समस्या बताई क्योंकि गांव से कॉलेज बहुत दूर है। जिसके कारण उन्होंने अपनी बुलेट अपनी बेटी को दे दी है। लेकिन गांव के दबंगों को ये अपनी तौहीन लग रही थी। पिता ने कहा कि दुनिया बदल गई है तो दबंगों के बात हजम नहीं हुई कि एक लड़की उनके सामाने बुलेट चलाकर जाए। 

नोएडा। चाहे जमाना कितना ही क्यों न बदल जाए। लेकिन सामंती सोच को बदलना ज्यादा जरूरी है। इसी सामंती सोच का शिकार हुई है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा की रहने वाली एक बिटिया। जो कॉलेज जाती है और घर से दूर होने के कारण वह अपने पिता की बुलेट चलाती थी। लेकिन गांव के दबंगों को ये रास नहीं आया और उन्होंने इसके लिए मना किया तो बिटिया मानी नहीं तो दबंगों ने उसके पिता पर गोली चला दी। जिसमें वह घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

असल में लड़की का बुलेट चलाना गांववालों को रास नहीं आ रहा था। उन्होंने इसके लिए लड़की के पिता से मना किया तो उन्होंने अपनी समस्या बताई क्योंकि गांव से कॉलेज बहुत दूर है। जिसके कारण उन्होंने अपनी बुलेट अपनी बेटी को दे दी है। लेकिन गांव के दबंगों को ये अपनी तौहीन लग रही थी।

पिता ने कहा कि दुनिया बदल गई है तो दबंगों के बात हजम नहीं हुई कि एक लड़की उनके सामाने बुलेट चलाकर जाए। दबंगों का कहना था कि उनकी लड़की की देखा देखी में और लड़कियां भी बिगड़ेंगी। लिहाजा उन्होंने लड़की के पिता से इसके लिए मना किया। इसके बाद दबंगों ने लड़की के पिता के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी।

हालांकि इसके बाद गांव में पंचायत बुलाकर समझौता कराया गया। हालांकि पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर जारचा कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। लड़की क पिता ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जारचा क्षेत्र में मिलक खटना गांव में रहने वाले सुनील कुमार किसान हैं और उनकी चार बेटियों और दो बेटे हैं। छोटी बेटी दादरी के एक कॉलेज में पढ़ती है और घर से उसे कॉलेज जाने में बस से काफी समय लगता है। जिसके कारण वह अपने पिता की बुलेट ले जाने लगी तो गांव के दबंगों ने इसका विरोध किया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश