हाइवे के किनारे खेत मे मिली युवती की लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

Published : Aug 21, 2019, 07:45 PM IST
हाइवे के किनारे खेत मे मिली युवती की लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सटे इलाके में हाईवे के पास धान के खेतों से एक अज्ञात युवती का शव मिला है। खून से लथपथ इस शव को देखकर लगता है उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस इस  लड़की के साथ गैंगरेप की आशंका जता रही है।   

प्रयागराज: उतरांव क्षेत्र के क्षेत्र के प्यागीपुर समोधीपुर हाईवे के बगल धान की  खेत मे एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती कि लाश मिलने से सनसनी मच गई।सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना सीओ समेत उतराव पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी पर एसपी गंगापार नरेन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।

उतरांव थाना क्षेत्र के पयागीपुर हाइवे के बगल बुधवार सुबह शौच के लिये गए एक व्यक्ति ने समोधीपुर गाँव निवासी दूधनाथ हरिजन के धान के खेत मे खून से लतफथ एक 20 वर्षीय युवती की लाश देखकर हाथ पैर फूल गए।ब्यक्ति शोर शोर मचाते हुए भागा। सूचना पर एसपी गंगापार नरेन्द्र सिंह, सीओ हण्डिया माजिद अबसार,व उतराव थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह पूरी टीम के साथ पहुच गए। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी।युवती लाल कलर का समीज क्रीम कलर का लैगी पहनी हुई थी।पैर में ग्रीन कलर का एक चप्पल पहनी हुई थी।दोनों हाथ क्रीम कलर के दुपट्टा से बधा हुआ था। सूत्र युवती के गले मे चोट के हल्के निशान बताया गया। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।मुह से खून निकल रहा था।

पुलिस ने बायोमेट्रिक से उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की पर नही हो सका।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।पुलिस जांच में जुटी हुई है।वही इस सम्बंध में एसपी गंगापार नरेन्द्र सिंह से वार्ता पर उन्होंने बताया कि लास की शिनाख्त नही हो सकी है। गैंगरेप के बाद युवती की हत्या की आशंका है।गले में दुपट्टे से घोंट कर मारा गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।प्रयोगशाला के लिये फोटो दे दिया गया है जल्द से जल्द पता लगाकर लाश की शिनाख्त की जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित