हज गए थे दो बन गए तीन, दो दंपतियों ने मदीना में जन्म दिए बच्चे

Published : Aug 21, 2019, 07:39 PM IST
हज गए थे दो बन गए तीन, दो दंपतियों ने मदीना में जन्म दिए बच्चे

सार

जानकारी के मुताबिक बच्चों का नाम अहमद मदनी व बच्ची का नाम आयशा तय्यब रखा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवविवाहित दिलशाद अपनी बेगम शमा नाज के साथ 7 जुलाई को  हज करने गये थे। मदीना पहुंचने के तीसरे दिन नाज ने मदीना मुनव्वरा के एक सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे का नाम अहमद मदनी रखा है।

लखनऊ। मदीना में हज करने के लिए गए चार दंपत्तियों ने वहां पर चार बच्चों को जन्म दिया है। इन दो दंपत्तियों ने मदीना मुनव्वरा में बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक लड़के और एक लड़की है। हालांकि इन लोगों ने इसकी जानकारी हज कमेटी को नहीं दी है और न ही भारत के काउंसुलेट जनरल कार्यालय में इसके बारे में बताया गया है। इन लोगों के भारत लौटने के बाद सऊदी सरकार के प्रमाण पत्र के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बच्चों का नाम अहमद मदनी व बच्ची का नाम आयशा तय्यब रखा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवविवाहित दिलशाद अपनी बेगम शमा नाज के साथ 7 जुलाई को  हज करने गये थे। मदीना पहुंचने के तीसरे दिन नाज ने मदीना मुनव्वरा के एक सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे का नाम अहमद मदनी रखा है।

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले मोहम्मद अतीक व जैनब जहां भी नवविवाहित दम्पत्ति हैं। यह लोग अपने परिवार के साथ हज करने गये थे। वहां पहुंचने के तीसरे दिन ही जैनब जहां ने मदीना के सरकारी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। उसका नाम आयशा तय्यब रखा गया है। 

सऊदी सरकार करेगी प्रमाण पत्र

सऊदी सरकार नवजात शिशुओं के लिए वहां का प्रमाण पत्र जारी करेगी। सऊदी में इसे ’शहादा विलादत कहते हैं।  जो वहां पर पैदा होने वाले बच्चों के लिए जारी किया जाता है। इसको दिखाने पर बच्चों के लिए एयरलाइन्स कंपनी बच्चे का हवाई टिकट बनाती है। हज कमेटी के नियमों के मुताबिक दो साल से छोटे बच्चों का ‘‘इनफैंट टिकट’  लगता है। भारत पहुंचने पर उसी शहादा को दिखाने पर नगर निगम जन्म प्रमाणपत्र जारी करेगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित