शौहर और बच्चों को जहरीली चाय पिलाकर प्रेमी से साथ फरार हुई बीवी

Published : Aug 21, 2019, 07:38 PM IST
शौहर और बच्चों को जहरीली चाय पिलाकर प्रेमी से साथ फरार हुई बीवी

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। यहां अवैध संबंधों की खातिर शहनाज एक महिला ने अपने शौहर और बच्चों की जान दांव पर लगा दी।   

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी की करतूत सामने आई है। महिला पत्नी ने बीती रात अपने पति और चीन छोटे छोटे बच्चों को चाये नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चाये पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। उसके बाद पत्नी फरार हो गई। आरोप है की महिला का पङोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पहले भी महिला फरार हो चुकी है। फिलहाल सभी का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है।

दरअसल घटना थाना तिलहर के नई बस्ती की घटना है। यहां के रहने वाले अब्दुल हसन की पत्नी शहनाज ने बीती रात अपने चुन बच्चों और पति को चाये मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।चाये पीने के बाद चारों लोग रात भर बेहोश रहे। रात मे ही मौका पाते ही महिला फरार हो गई। घटना के बाद रात भर बेहोश होने के बाद सुबह सभी को होश आया और उसके बाद सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

परिजनों का आरोप है कि महिला का पङोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार पहले भी महिला भाग चुकी है। दो बार उसको ढूंढकर ला चुके है। अब बीती रात परिवार को नशीला पदार्थ देकर फरार हो गई है।

वही डाक्टर अनुराग पाराशर का कहना है कि तीन बच्चे और पुरूष को अस्पताल लाया गया है। उनको घर के किसी व्यक्ति ने नशीला पदार्थ दिया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। सभी का इलाज किया जा रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश