निकाह हलाला के खिलाफ कोर्ट पहुंची तो पति ने...

Published : Aug 01, 2018, 11:37 AM IST
निकाह हलाला के खिलाफ कोर्ट पहुंची तो पति ने...

सार

मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुताबिक, निकाह-हलाला के तहत किसी तलाकशुदा महिला को किसी और से शादी करनी होती है, शारीरिक संबंध बनाना होता है और फिर उसे तलाक देना होता है ताकि वह अपने पहले पति से दोबारा शादी कर सके। 

निकाह हलाला के रिवाज को खत्म करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने से एक महिला की जान पर बन आई है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए जुलाई की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के सिकंदरा की एक मुस्लिम महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति कोर्ट जाने के चलते उसे मारने की धमकी दे रहा है। 

फरजाना नाम की इस महिला ने कोर्ट में दिए अपने आवेदन में दावा किया था कि उसके पति ने उसे अवैध रूप से तलाक दिया था, जिसके कारण उसके और उसकी बेटी के पास न तो जीने का कोई साधन बचा और न ही वित्तीय मदद रही है। 

महिला ने दिल्ली में बताया, 'मैंने जब से अर्जी दाखिल की है, मेरे पति मुझ पर अर्जी वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी है। उन्होंने मुझसे कहा है कि सुप्रीम कोर्ट जाने से मुझे कोई फायदा नहीं होने वाला और मुझे हलाला के लिए मजबूर कर दिया जाएगा।' 

मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुताबिक, निकाह-हलाला के तहत किसी तलाकशुदा महिला को किसी और से शादी करनी होती है, शारीरिक संबंध बनाना होता है और फिर उसे तलाक देना होता है ताकि वह अपने पहले पति से दोबारा शादी कर सके। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि