Breaking News : दिल्ली बजट 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे

By Surya Prakash TripathiFirst Published Mar 4, 2024, 12:30 PM IST
Highlights

दिल्ली सरकार ने बजट 2024- 25 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। दिल्ली में इस योजना के तहत 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बजट 2024- 25 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। दिल्ली में इस योजना के तहत 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह दिल्ली में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बजट 2024-25 में की है।
वित्त मंत्री ने केजरीवाल को बताया आज का श्रवण कुमार
आप सरकार की वित्त मंत्रीआतिशी ने कहा कि हमने दिल्ली में रामराज्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। इसको साकार करने के लिए पिछले 9 साल से दिन रात लगे हुए हैं। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि आज के युग में असली श्रवण कुमार अरविंद केजरीवाल हैं। हमारी सरकार आज बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करा रही है। हमने 11 शानदार रसोईं बनाई हैं। 20 लाख से ज़्यादा बच्चों को हम पौस्टिक आहार दे रहे हैं। कुपोषित बच्चों की संख्या में 90 फ़ीसदी कमी आई है। रैन बसेरों में हम 17 हज़ार लोगों को खाना खिलाते हैं।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जिंदाबाद के लगे नारे
दिल्ली का बजट पेश करते हुए आतिशी ने कहा कि वित्त वर्ष 2015 में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य का बजट 8685 करोड़ रखा है। 6215 करोड़ दिल्ली सरकार के अस्पतालों के रखरखाव और सुविधाओं के लिए और 212 करोड़ रुपये मोहल्ला क्लीनिक के लिए रखे गए हैं। इस दौरान आतिशी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का धन्यवाद किया और सदन में सत्येंद्र जैन जिंदाबाद के नारे लगे। 
दिल्ली की सरकारी इमारतों की छतों पर लगाए जाएंगे सोलर प्लांट 
आतिशी ने अपने बजट भाषण में कहा कि दिल्ली में सभी सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। आज दिल्ली के 62.5 फ़ीसदी घरों में फ्री पानी मिलता है। 840 से बढ़कर 1009 एमजीडी पानी की सप्लाई कर रहे हैं।
नौ सालों में बेहतर हुई हैं सरकारी स्कूलों की सेहतर: आतिशी 
आतिशी ने कहा कि हमने 9 साल में 22,711 नए क्लासरूम बनाए हैं। अत्यधिक लैबोरेट्री हैं। हर स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम है। सीढ़ियां टूटी हुई थी तो आज लिफ्ट लगाई हुई है। टीन टप्पर वाले स्कूल आज टैलेंट वाले स्कूल बन गए हैं। पिछले 9 सालों में 400 से ज्यादा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को कैंब्रिज और 950 से ज्यादा टीचर्स को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा। 1700 प्रिंसिपल को आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा।
आतिशी ने कहा हमारी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बदल गए हैं। हमने 9 साल में दिल्ली में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को फ्री में इलाज मिल रहा है। आज एक गरीब परिवार का बच्चा सरकारी स्कूल में जा सकता है। दिल्ली में अस्पताल के हालत बदल गये है। आज गरीब परिवार के बच्चे आगे जा रहे हैं। अब गरीब का बच्चा गरीब नहीं रहेगा।

अयोध्या की तर्ज पर दिल्ली को समृद्धि बनाने की कोशिश 

आतिशी ने कहा कि हम अयोध्या की तरह दिल्ली में भी समृद्धि लाने की कोशिश कर रहे हैं। 2014-15 से अब दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से लगभग ढाई गुना ज्यादा है। 2014-15 में 30 हज़ार करोड़ से बढ़कर आज 76,000 करोड़ का बजट पेश करूंगी।

ये भी पढ़ें....

UP News: 'योगी आदित्यनाथ को उड़ा दिया जाएगा' पुलिस कंट्रोल रूम में आई धमकी भरी कॉल, जांच के लिए 4 टीमें गठित

click me!