Delhi News: CM केजरीवाल पर अन्ना हजारे क्यों बोले, "मैं बहुत दुखी हूं... ये सब कर्मों का फल" पढ़ें...

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 22, 2024, 03:54 PM IST
Delhi News: CM केजरीवाल पर अन्ना हजारे क्यों बोले, "मैं बहुत दुखी हूं... ये सब कर्मों का फल" पढ़ें...

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनके आंदोलनकारी गुरू अन्ना हजारे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो जैसा किया है, वैसा भरेगा। उन्होंने कहा कि छोटा बच्चा भी यह जानता है कि शराब गंदा है। 

नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनके आंदोलनकारी गुरू अन्ना हजारे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो जैसा किया है, वैसा भरेगा। उन्होंने कहा कि हमने  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति लागू नहीं करने की चेतावनी दी थी। एक छोटा बच्चा भी यह जानता है कि शराब गंदा है। 

अन्ना ने कहा, 'जिसने शराब के खिलाफ आवाज उठाई, वही नीतियां बना रहे'
शराब घोटाला मामले में ED ने 21 मार्च को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडी गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि उनके कर्मों के कारण ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना हजारे ने कहा, "मैं बहुत दुखी हूं कि अरविंद केजरीवाल जो कभी मेरे साथ काम करते थे, उन्होंने शराब के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। अब वह खुद शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों के कारण ही हुई है।"

CM केजरीवाल को अन्ना हजारे ने 2 बार लिखा था पत्र
उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम केजरीवाल को इस तरह की नीति लागू नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि "मैंने बोला था कि हमारा काम शराब नीति बनाना नहीं है। एक छोटा बच्चा भी यह जानता है कि शराब गलत चीज है। लेकिन उन्होंने नीति बनाई। उन्हें लगा कि वह इससे ज्यादा पैसे कमा लेंगे, इस वजह से उन्होंने इस नीति को लागू किया। मैंने उन्हें दो बार चिट्ठी भी लिखी।"

अब तक इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि नई शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल के अलावा विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, पी सरथ चंद्रा, बिनोय बाबू, अमित अरोड़ा, गौतम मल्होत्रा, राघव मंगुटा, राजेश जोशी, अमन ढाल, अरुण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह, के. कविता को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें...
Delhi News: CM केजरीवाल ने ED के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, इस बात का था डर

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल