5 दिन की ED रिमांड पर AAP सांसद संजय सिंह

Anshika Tiwari |  
Published : Oct 05, 2023, 06:28 PM IST
5 दिन की ED रिमांड पर AAP सांसद संजय सिंह

सार

AAP Leader Sanay Singh Arrest News:लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (sanjay singh aap) को बीते दिन ED ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद संजय सिंह को राउज रिवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने बीते दिन गिरफ्तार किया था। रात भर जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर में रहने के बाद सांसद संजय सिंह को ‌आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में (rouse avenue court) पेश किया गया। कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा दिया है। ED ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड मांगी थी। इससे पहले कोर्ट ने जांच एजेंसी ED से सवाल किया अगर आपने संजय सिंह का फोन जब तक किया है तो कस्टडी (arrest of sanjay singh)  क्यों चाहिए?

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट का सवाल

कोर्ट ने सवाल किया कि जब आपके पास संजय सिंह (sanjay singh news) के खिलाफ पुख्ता सबूत थे तो अपने ही गिरफ्तारी में इतना वक्त क्यों लगाया? साथ ही पूछा पैसों की जी लेनदेन की बात आप (ED) कर रहे हैं वह काफी पुराना मामला है। फिर इतनी देर में गिरफ्तारी क्यों हुई? ED ने जवाब देते हुए कहा इस मामले में अभी कई बयान दर्ज हुए हैं। जिसमें दिनेश अरोड़ा ने बताया था कि उसने ‌ संजय सिंह के घर में दो करोड रुपए दिए हैं। इसके अलावा एक करोड़ Indo sprit के ऑफिस से लेकर भी संजय सिंह के घर दिए गए थे।

संजय सिंह के वकील ने रखी दिल्ली

संजय सिंह की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट मोहित माथुर ने अदालत के सामने कहा कुछ मामले ऐसे होते हैं (why sanjay singh arrested)  जिसमें जांच कभी पूरी नहीं होती और जांच का यह सिलसिला कभी रुकने वाला नहीं है। ED के पास एक गवाह दिनेश अरोड़ा है जो सीबीआई और ED दोनों मामलों में आरोपी था। ऐसे दोनों ही मामलों में वह सरकारी गवाह बन गया उसकी भी विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें- 'सबूत दिखाइए, कहानी मत सुनाइए', मनीष सिसोदिया केस में SC का ED से सवाल

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश