
गुरुग्राम-दिल्ली रूट पर मेट्रो का आवागमन रविवार सुबह करीब दस बजे बंद हुआ था और दोपहर 12.45 पर सेवा बहाल की जा सकी।
रक्षा बंधन के त्यौहार पर दिल्ली मेट्रो की तरफ से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले महिलाओं के लिए खास तौर पर मेट्रो के फेरे बढाने का तोहफा दिया गया था लेकिन रक्षा बंधन पर मेट्रो में ऐसी खराबी आई कि दिल्ली एनसीआर की सैकड़ों बहनें मेट्रो स्टेशन पर ही फंस कर रह गई। कई महिलाएं तो ऐसी थी जिन्होनें सुबह से पानी तक नहीं पिया था।
लोगों का आरोप है कि कम से कम उन्हें ये सूचना सोशल मीडिया से ही दे दी जाती कि मेट्रो सेवा बाधित है तो लोग किसी और साधन से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाते ।
एक बजे के बाद मेट्रो सेवा बहाल हुई तब कही जा कर यात्रियों ने राहत की सांस ली|
दिल्ली मेट्रो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि "बिजली की सप्लाई में खराबी आ जाने के कारण छतरपुर से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो के आवागमन में दिक्कत हुई। सेवा 9 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक बाधित रही, जिसको बाद में ठीक कर लिया गया"।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।