कौन फैला रहा है पीएम के साथ पत्रकारों की झूठी तस्वीरें: दिल्ली पुलिस करेगी जांच

Published : May 17, 2019, 03:13 PM ISTUpdated : May 17, 2019, 03:47 PM IST
कौन फैला रहा है पीएम के साथ पत्रकारों की झूठी तस्वीरें: दिल्ली पुलिस करेगी जांच

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटोशॉप के जरिए बनाई गई कुछ बेहद घटिया तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति पीएम मोदी के साथ तीन महिला पत्रकारों की फोटोशॉप की गई तस्वीरें वायरल कर रहा है।  
शिकायतकर्ता का नाम अजय कुमार है और उन्होंने इस तरह की तस्वीरों के प्रसार किए जाने के मामले जांच की मांग की है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। 


अधिवक्ता अजय कुमार ने अपनी शिकायत की कॉपी गृह मंत्रालय को भी भेजी है जिसमें दिल्ली पुलिस से इस मामले की जांच करने और यह फोटो ह्वाट्सएप्प और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल करने वाले लोगों की पहचान करने की अपील की गई है। 
अपनी शिकायत में कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को भी पार्टी बनाया है क्योंकि यह फोटो सबसे ज्यादा फेसबुक पर ही दिखाई दे रही है। 
कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस तरह की फोटो के प्रसार से ना केवल अवमानना का मामला बनता है बल्कि यह ‘देश की सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ और प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा का भी अपमान है’। 


दिल्ली पुलिस ने इस बाबत माना है कि उन्हें शिकायत की कॉपी मिल गई है और वह इसकी जांच कर रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान