इस बार का न्यू ईयर सबसे ठंडा, 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है तापमान

Published : Dec 26, 2018, 09:40 AM IST
इस बार का न्यू ईयर सबसे ठंडा, 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है तापमान

सार

इस बार का न्यू ईयर का जश्न दिल्ली वालों के लिए जमा देने वाली सर्दी में मनेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि 31 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 3 डिग्री हो सकता है।

इस बार का न्यू ईयर का जश्न दिल्ली वालों के लिए जमा देने वाली सर्दी में मनेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि 31 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 3 डिग्री हो सकता है। यानी इस बार का न्यू ईयर बेहद ठंड में मनाना पड़ेगा।  

ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं के चलने से दिल्ली का मिजाज अधिक ठंडा हो गया है। यानी जमा देने वाली ठंड में इस बार होगा न्यू इयर सेलिब्रेशन। 31 दिसंबर को दिन में हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। 

आईएमडी के मुताबिक इससे पहले 2012 में 31 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री तक गया था। इस बीच मंगलवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया। 

पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं के चलने से दिल्ली का मिजाज अधिक ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान महज 19.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी सिर्फ 5 डिग्री पर सिमट गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान