बागेश्वर धाम: धीरेंद्र कृष्ण ने ऐसे की बहनों की विदाई-156 कन्‍याओं का विवाह , 157 तरह के उपहार-बाइक भी

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 09, 2024, 09:27 PM ISTUpdated : Mar 09, 2024, 09:32 PM IST
बागेश्वर धाम: धीरेंद्र कृष्ण ने ऐसे की बहनों की विदाई-156 कन्‍याओं का विवाह , 157 तरह के उपहार-बाइक भी

सार

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजन स्थल पर खुद दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया। जयमाला की रस्म के बाद मेहमानों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बाकायदा मंडप में शादी हुई। सात फेरे हुए। जोड़ों को शादी में 157 तरह के उपहार दिए गए। दूल्हों को बाइक दी गई। रामायण और गीता जैसे ग्रंथ भी उपहार में शामिल थे।

मध्य प्रदेश न्यूज: बागेश्वर धाम, छतरपुर में शुक्रवार को पंचम विवाह महोत्सव में 156 कन्याओं का विवाह हुआ। पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नव विवाहित जोड़ों का आशीर्वाद दिया। विदाई का दृश्य आंखे नम कर देने वाला था। शास्त्री से लिटपकर बहनें रोने लगीं। विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में यह शादियां कराई गईं।

नव विवाहित जोड़ों को 157 तरह के उपहार

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजन स्थल पर खुद दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया। जयमाला की रस्म के बाद मेहमानों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बाकायदा मंडप में शादी हुई। सात फेरे हुए। जोड़ों को शादी में 157 तरह के उपहार दिए गए। दूल्हों को बाइक दी गई। रामायण और गीता जैसे ग्रंथ भी उपहार में शामिल थे। नव विवाहित जोड़े आयोजन से बहुत खुश थे।

2025 में 251 निर्धन कन्याओं का विवाह

जानकारी के अनुसार, इस साल 156 जोड़ों की शादी कराने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अगले साल यानी 2025 में 251 निर्धन कन्याओं का विवाह कराएंगे। उनका कहना है कि अगले साल उपहार के रूप में मोटरसाइकिल देने के बजाए जोड़ों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा सके।

विवाह आयोजन में मदद को सरकार तैयार

बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यदि बागेश्वर महाराज सरकार चाहें तो विवाह आयोजन के लिए सरकार मदद को तैयार है। समारोह में शामिल होकर जीवन धन्य हो गया। यहां सनातन संस्कृति की झलक दिखती है। उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। 

खजुराहो के मंदिरों में पूजा के लिए अमित शाह को लिख रहें पत्र

सीएम मोहन सिंह ने खजुराहो के मंदिरों का जिक्र करते हुए कहा कि पुरातत्व की दृष्टि से वहां पूजा रोकी गई थी। इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगें कि यदि उन मंदिरों में पूजा शुरु हो सके तो ठीक रहेगा। सरकार इसका रास्ता निकालन चाहती है। लोगों का भी ऐसा आग्रह है। खजुराहो के हर मंदिर में पूजा की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढें-UP News: काशी में प्रधानमंत्री मोदी ने किया रोड शो, बाबा विश्वनाथ मंदिर में करेंगे विशेष पूजा...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान