क्या राजद ने जदयू में लगा दी सेंध, कैबिनेट मंत्री श्याम रजक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

Published : Aug 16, 2020, 02:56 PM IST
क्या राजद ने जदयू में लगा दी सेंध, कैबिनेट मंत्री श्याम रजक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

सार

राज्य में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं और वह सत्ताधारी जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्याम रजक को राज्य  की सियासत में दलितों का नेता माना जाता है और वह पहले भी राजद में रह चुके हैं।

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को पार्टी को बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक सत्ताधारी जदयू को अलविदा कहने वाले है।  वह राष्ट्रीय जनता दल का थामने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि राज्य की राजनीति में बड़ा दलित चेहरा माने जाने वाले श्याम रजक पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज हैं और सोमवार को राजद में शामिल हो सकते हैं।

राज्य में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं और वह सत्ताधारी जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्याम रजक को राज्य  की सियासत में दलितों का नेता माना जाता है और वह पहले भी राजद में रह चुके हैं।

फिलहाल चर्चा है कि वह सोमवार को राजद में शामिल होंगे और उससे पहले पार्टी और कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। श्याम रजक  को कभी लालू प्रसाद यादव का भी करीबी माना जाता था और वह राजद में दलित नेता माने जाते थे।  लेकिन बाद में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया। ये भी चर्चा है कि वह सोमवा को विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और राजद का दामन थामेंगे। कहा जा रहा है कि श्याम रजक  पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं।

जदयू काट सकती है टिकट

चर्चा है कि पार्टी श्याम रजक का टिकट उनके पारंपरिक सीट फुलवारीशरीफ से काटने की तैयारी में है और यहां अरुण मांझी को टिकट मिलने की चर्चा है। लिहाजा श्याम रजक पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम