
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने खुसाला किया है कि भाजपा के पांच नेता राज्य में ऑपरेशन लोटस चल रहा रहे हैं। उनका दावा है कि विधायकों को करोड़ों रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की गई थी ।
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य में चल रहे सियासी उठापटक के लिए भाजपा के पांच नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को पैसे का लालच देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पांच भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे राज्य में कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिग्गी राजा का दावा है कि भाजपा ने राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल रखा था। हालांकि भाजपा ने दिग्गी राजा के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिग्विजय सिंह का दाा है कि राज्य की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने में राज्य के पूर्व शिवराज चौहान के साथ ही नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग औऱ भूपेंद्र सिंह की बड़ी भूमिका है। आज ही कमलनाथ सरकार ने राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा नेता संजय पाठक के खदानों का आवंटन रद्द किया है।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा बड़ी मात्रा में धन की पेशकश कांग्रेस के विधायकों से की जा रही थी। हालांकि भाजपा का कहना है कि दिग्विजय सिंह झूठ बोल रहे हैं और पूरे प्रकरण की वजह कांग्रेस के आंतरिक झगड़े है। गौरतलब है कि राज्य की कमलनाथ सरकार निर्दलीय, सपा और बसपा के विधायकों के समर्थन से चल रही है। जो दो विधायक बसपा और एक विधायक सपा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।