बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड की काट के लिए दिग्गी राजा ने पेश किया विजन डाक्यूमेंट, कहा भोपाल को गुरूग्राम बनाएंगे

Published : Apr 22, 2019, 09:37 AM IST
बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड की काट के लिए  दिग्गी राजा ने पेश किया विजन डाक्यूमेंट, कहा भोपाल को गुरूग्राम बनाएंगे

सार

राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के हिंदूत्व कार्ड का जवाब देने के लिए अपना विजय विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि वह यहां की ऐतिहासिक संस्कृति के संरक्षण को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल को गुरूग्राम की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने अपने विजन डाक्यूमेंट में स्लोगन भी दिया। उन्होंने नवाबों के शहर के लिए समृद्ध भोपाल समर्थ भोपाल का स्लोगन दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व कार्ड पर कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपना विजन डाक्यूमेंट पेश कर भोपाल को गुरूग्राम बनाने की वादा किया है। दिग्गी राजा ने अपने डाक्यूमेंट में भोपाल में सभी तरह की सहूलियतों को विकसित करने का वादा किया है। 

राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के हिंदूत्व कार्ड का जवाब देने के लिए अपना विजय विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि वह यहां की ऐतिहासिक संस्कृति के संरक्षण को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल को गुरूग्राम की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने अपने विजन डाक्यूमेंट में स्लोगन भी दिया। उन्होंने नवाबों के शहर के लिए समृद्ध भोपाल समर्थ भोपाल का स्लोगन दिया है। सिंह ने अपने विजय डाक्यूमेंट में भविष्य की सुविधाओं को भी जोड़ा है।

इसके तहत पर्यटन विकसित,स्वच्छ हवा, मेगा सेंटर, खाद्य प्रस्संकरण सेंटर, लॉजिस्टिक हब, आईटी सिटी, अस्पताल,स्पोर्टस हब, पानी समेत कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया गया है। खासतौर से झीलों के लिए मशहूर भोपाल में झीलों के संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। सिंह ने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रस्ताव को जाने माने रियल स्टेट विकसित करने वाले मनोज मीक ने बनाकर पीएम मोदी को भेजा था, लेकिन उन्होंने उसे कूड़ेदान में डाल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को यहां से मौजूदा सांसद अलोक संजर को भी भेजा था और उन्होंने इसे पीएम नरेन्द्र मोदी को भेजा, लेकिन उन्होंने इसे किनारे कर दिया।

सिंह ने कहा कि वह भोपाल को स्टेट कैपिटल रिजन के तौर पर विकसित करेंगे। ताकि राजधानी के आसपास के लिए जिले भी विकसित हों। उन्होंने कहा कि राज्य की पिछली शिवराज सिंह सरकार ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जबकि उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य को विकसित किया और राज्य में की योजनाओं को शुरू किया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश