सिर्फ एक डिमांड को लेकर शादी के 45 दिन तक पति ने नहीं मनाई सुहागरात, जानें फिर पत्नी ने क्या किया...

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 27, 2024, 10:45 AM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 10:47 AM IST
सिर्फ एक डिमांड को लेकर शादी के 45 दिन तक पति ने नहीं मनाई सुहागरात, जानें फिर पत्नी ने क्या किया...

सार

शादी के 45 दिनों तक पति ने अपनी पत्नी के साथ सुहागरात नहीं मनाई। इसकी वजह सुनकर आप भी लड़के को कोसेंगे। अब पत्नी ने न्याय के लिए बड़ा कदम उठाया है।

गंगानगर। राजस्थान के गंगानगर जिले से एक अजीब वाकया सामने आया है। पति ने शादी के 45 दिन तक अपनी पत्नी के साथ सिर्फ एक डिमांड को लेकर सुहागरात नहीं मनाई तो पत्नी ने भी पति को मजा चखाया। करणपुर थाने में पति और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दहेज में कार की डिमांड पूरी करने की जिद

जानकारी के अनुसार, नव विवाहिता की शादी पिछले साल जुलाई में करणपुर निवासी अभिषेक से हुई थी। शादी तक सब सही चल रहा था। पर सुहागरात के दिन अभिषेक ने अपनी पत्नी से कार को लेकर विवाद कर दिया। उसने यहां तक कहा कि जब तक दहेज में कार नहीं मिलेगी। तब तक वह पीड़िता को अपनी पत्नी के रूप में नहीं स्वीकारेगा।

45 दिन तक नवविवाहिता से विवाद

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के रिश्तों के बीच दरार पड़ गई। लगभग 45 ​दिन तक ससुराल में पीड़िता का अपने पति अभिषेक से कार को लेकर विवाद होता रहा। अंत में थक हारकर पीड़िता ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। फिर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। उसमें भी अभिषेक ने अपनी मांगों को लेकर बवाल शुरु कर दिया। इसके बावजूद दोनों पक्षों की तरफ से कई बार बैठक कर मामले को सुलटाने का प्रयास किया गया। अंत में अभिषेक और उसके परिवार ने मांगों को पूरा किए बिना पीड़िता को ले जाने से इंकार कर दिया।

महिला थाने में केस ट्रांसफर

अंत में पीड़िता ने न्याय के लिए थाने में गुहार लगाई। अभिषेक और उसके परिवार वालों के खिलाफ करणपुर थाने में केस दर्ज कराया। महिला थाने को जांच के लिए यह केस ट्रांसफर किया गया है। महिला थाने ने पूरे मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

ये भी पढें- Success Story: बार-बार फेलियर से कैसे उबरे सिद्धार्थ गुप्ता? अब UP PCS 2023 टॉपर...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम