अरविंद केजरीवाल ने 80,000 कर्मचारियों को दिया बंपर Diwali Gift

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 06, 2023, 12:34 PM ISTUpdated : Nov 06, 2023, 07:15 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने 80,000 कर्मचारियों को दिया बंपर Diwali Gift

सार

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस (Delhi Govt Workers Diwali Bonus) देने का ऐलान किया है। यह बोनस ग्रुप B (Non Gazetted) और ग्रुप C कर्मियों को मिलेगा। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लगभग 80,000 कर्मचारियों को फायदा होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस (Delhi Govt Workers Diwali Bonus) देने का ऐलान किया है। यह बोनस ग्रुप B (Non Gazetted) और ग्रुप C कर्मियों को मिलेगा। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लगभग 80,000 कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें कुल 56 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर किया ऐलान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह घोषणा की। इस सिलसिले में एक वीडियो संदेश भी जारी किया। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार के 80 हजार एम्पलाई को बोनस का यह लाभ मिलेगा। जिसमें 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मोदी सरकार दे रही कितना दीवाली बोनस?

आपको बता दें कि इसके पहले केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की घोषणा की थी। नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप बी की कुछ कैटेगरी के एम्लाई के लिए दीवाली बोनस फिर शुरु किया है। अक्टूबर में इसकी जानकारी दी गई थी। 

केंद्र ने जारी किया था ये आदेश

जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा था कि समूह सी, डी और संविदा कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा। बोनस का लाभ उक्त कर्मियों को सेवा की कुछ शर्तों को पूरा करने के अधीन होगा। अधिकतम बोनस भुगतान 7,000 रुपये मासिक किया जाएगा। केंद्रीय अर्धसैनिक और सशस्त्र बलों के कर्मियों पर भी यह लागू होगा। इस बोनस के हकदार वह कर्मचारी होंगे, जिन्होंने साल 2020-21 में कम से कम 6 महीने की रेगुलर सर्विस की हो।

ये भी पढें-यूपी की ये IAS अफसर जरुरतमंदों की दीवाली कर रही रोशन, शुरु किया यूनिक कैम्‍पेन

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली