कौन है ये साध्वी जिसने मुस्लिम लड़कियों को हिन्दू लड़कों से शादी की दी सलाह, कही ये बड़ी बात

Published : Dec 15, 2023, 10:51 PM IST
कौन है ये साध्वी जिसने मुस्लिम लड़कियों को हिन्दू लड़कों से शादी की दी सलाह, कही ये बड़ी बात

सार

भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि मुस्लिम लड़कियों को यदि हलाला या तीन तलाक से डर लग रहा है तो वे हिन्दू लड़कों से शादी करें। साध्वी प्राची ने 2024 में फिर मोदी सरकार बनने का दावा किया है।

पीलीभीत। भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। हिन्दू धर्म और सनातन को लेकर कई बार उनके तीखे बयानों ने सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर साध्वी प्राची ने अपने बयान में मुस्लिम लड़कियों को हिन्दू लड़कों से विवाह करने की सलाह दे डाली है। यह भी कहा कि तलाक या हलाला से डर लगता है तो उनका हिन्दू समाज में स्वागत है।

साध्वी प्राची बोलीं-हिन्दू समाज में मुस्लिम लड़कियों का स्वागत
हाल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मुसलिम लड़कियों ने हिन्दू लड़कों का हाथ थामा है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मामला तो काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में भाजपा की तेजतर्रार नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि मुस्लिम लड़कियां हिन्दू लड़कों से शादी करें। हिन्दू धर्म में न तो हलाला का रिवाज है और न ही तीन तलाक का खतरा। हिन्दुओं में तो सात फेरों का बंधन होता है जो सात जन्मों के लिए होता है। किसी को हलाला या तीन तलाक की चिंता सता रही है तो हिन्दू समाज में उनका मोस्ट वेलकम है। 
2024 को लेकर भी प्राची की भविष्यवाणी   
साध्वी प्राची ने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री मोदी ने जिस शिखर पर पहुंचाया है उसका सपना जनता कब से देख रही थी। पीएम ने विश्व पटल पर भारत की अलग छवि प्रदर्शित की है। उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है और 2024 में भी पीएम मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने संसद में हुई घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि