प्रवर्तन निदेशालय के 36 के जाल में फंसे वाड्रा

Published : Feb 07, 2019, 12:46 PM IST
प्रवर्तन निदेशालय के 36 के जाल में फंसे वाड्रा

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के 36 के जाल में फंस गए हैं। ईडी ने बुधवार की रात साढ़े नौ बजे तक वाड्रा से पूछताछ की। ये पूछताछ करीब 6 घंटे चली और इसमें वाड्रा को ईडी के 36 सवालों का जवाब देना पड़ा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के 36 के जाल में फंस गए हैं। ईडी ने बुधवार की रात साढ़े नौ बजे तक वाड्रा से पूछताछ की। ये पूछताछ करीब 6 घंटे चली और इसमें वाड्रा को ईडी के 36 सवालों का जवाब देना पड़ा। ऐसा माना जा रहा की ईडी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है और आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

बुधवार को जब वाड्रा ईडी के दफ्तर से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर शिकन देख रही थी। जबकि दफ्तर जाने से पहले वाड्रा काफी खुश दिख रहे थे। वाड्रा को ईडी दफ्तर छोड़ने के लिए उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी आयी थी। ईडी ने वाड्रा से उनकी लंदन की आधा दर्जन से ज्यादा कथित संपत्तियों के बारे में सवाल किए और मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 50 के तहत बयानों को दर्ज किया। ये भी कहा जा रहा है कि वाड्रा ने ईडी के सभी सवालों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी जिन संपत्तियों का जिक्र ईडी कर रहा वह उनकी नहीं हैं और इसके बाद बाद ईडी ने अपने सवालों को कुछ तथ्यों के साथ पेश गिया, जिसके बाद वाड्रा काफी परेशान दिखे।

वाड्रा पूछताछ के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 50 को लेकर ज्यादा परेशान थे। ईडी ने वाड्रा स 6 घंटे में पूछे 36 सवाल पूछे। अगर मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 50 के तहत बयान गलत पाया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। ईडी के सूत्रों के मुताबिक वाड्रा से आज होने वाली पूछताछ में ईडी उनके कथित करीबी और आर्म्स डीलर संजय भंडारी के बयानों को शामिल कर सकता है। क्योंकि ईडी के मुताबिक संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में मुख्य किरदार भी है। पहले भी ईडी की पूछताछ में संजय भंडारी ने रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। जिससे वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़े-प्रियंका ने पहले पति राबर्ट को छोड़ा ईडी ऑफिस फिर संभाला पार्टी के महासचिव का पद

वहीं वाड्रा के निजी सहायक मनोज अरोड़ा ने वाड्रा के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं। अब ईडी रॉबर्ट वाड्रा और मनोज अरोड़ा से एक साथ पूछताछ करना चाहता है ताकि दोनों के जवाबों को एक दूसरे से मिलाया जा सके। ईडी दो बार मनोज अरोड़ा से भी पूछताछ कर चुका है। ईडी का कहना है कि उसके सवालों के जबाव में वाड्रा ने कहा कि वह किसी संजय भंडारी को नहीं जानता है।

ईडी का कहा है कि 2009 में रॉबर्ट वाड्रा को पेट्रोलियम और रक्षा सौदे से दलाली मिली और उसने इसमें बिचौलिए की भूमिका निभाई और इस पैसे से. वाड्रा ने लंदन में प्रॉपर्टी खरीदीं। ऐसा कहा जा रहा है कि वाड्रा की 8 से 9 प्रॉपर्टी हैं, जिसमें लंदन एक बंगले की कीमत 19 करोड़ रुपये है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल