चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का सहारा लेने पर किरण खेर को नोटिस

Published : May 04, 2019, 04:04 PM IST
चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का सहारा लेने पर किरण खेर को नोटिस

सार

खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें चार बार के सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल तथा आप के हरमोहन धवन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

चुनाव आयोग ने चंडीगढ़ से भाजपा की प्रत्याशी किरण खेर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह नोटिस उनके ट्विटर पर एक वीडियो साझा करने के बाद आया है जिसमें बच्चे उनके लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने अभिनेत्री से नेता बनीं खेर को 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है। 

तीन मई को जारी नोटिस में कहा गया, “आपने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें दिख रहा है कि आपके पक्ष में ‘किरण खेर के लिए वोट करें’ और ‘अब की बार मोदी सरकार’ के नारों के जरिए चुनाव प्रचार करने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया गया है।” 

नोटिस में इस बात का उल्लेख है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जनवरी 2017 में चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि चुनाव अधिकारियों या राजनीतिक दलों की तरफ से बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी गतिविधि में किसी भी रूप में शामिल नहीं किया जाए।

नोटिस के मुताबिक इसके बाद चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि सभी राजनीतिक पार्टियों एवं चुनाव अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी कार्य में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। 

खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें चार बार के सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल तथा आप के हरमोहन धवन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यानि 19 मई को मतदान होंगे।
 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश