पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर आगे, आप तीसरे नंबर पर खिसकी

Published : May 23, 2019, 09:29 AM IST
पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर आगे, आप तीसरे नंबर पर खिसकी

सार

नई दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और चांदनी चौक दिल्ली की बड़ी सीटें हैं जो देश की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती रही हैं। 

दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे कड़ा मुकाबला है। यहां पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है।  शुरुआती रुझानों में गौतम गंभीर ने अच्छी बढ़त बना ली है। हालांकि ईवीएम गणना के अभी शुरुआती चरण चल रहे हैं। अभी तक के रुझान के मुताबिक दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तीसरे पायदान पर खिसक सकती है।

पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं।  राजधानी दिल्ली में शुरुआती रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस फिलहाल एक सीट पर आगे चल रही है। भाजपा ने अपने 5 मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा, जबकि महेश गिरी और उदित राज की जगह क्रमशः महेश गिरी और हंस राज हंस को मौका दिया। वहीं, कांग्रेस ने भी शीला दीक्षित, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली और महाबल मिश्रा जैसे दिग्गज उतारे। आप की ओर से आतिशी के अलावा दिलीप पांडे और राघव चड्ढा जैसे दिग्गजों पर दांव खेला गया। नई दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और चांदनी चौक दिल्ली की बड़ी सीटें हैं जो देश की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती रही हैं। 

PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल