किश्तवाड़ में फिर हादसा, चिनाब में गिरी बस, 13 की मौत

Published : Sep 09, 2018, 12:38 AM IST
किश्तवाड़ में फिर हादसा, चिनाब में गिरी बस, 13 की मौत

सार

किश्तवाड़ में 24 घंटे के भीतर हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले, कुलीघाट इलाके में सोमवार को एक मैटाडोर और एक कार पर चट्टान आ गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 24 घंटे के भीतर हुए दूसरे भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस सैकड़ों फीट नीचे चिनाब नदी में जा गिरी। सभी श्रद्धालु सालाना माछिल यात्रा पर जा रहे थे। अतिरिक्त एसपी परबीत सिंह ने 'माय नेशन' को बताया, हादसे में 13 लोग मारे गए हैं। एक पांच साल की बच्ची को बचाया गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। अभी नदी में गिरा वाहन बरामद नहीं हो पाया है।  वाहन के बरामद होने के बाद ही कुछ और जानकारी मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक, हादसा अल सुबह हुआ। जब हर साल होने वाले माछिल यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रहा वाहन चिनाब नदी में जा गिरा। जिला प्रशासन ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

इस बीच, राज्य के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट किया, 'किश्तवाड़ में एक और हादसा। किश्तवाड़ से 28 किलोमीटर दूर पड्डार जा रही गाड़ी चिनाब नदी  में गिरी। हादसे में सिर्फ पांच साल की मासूम बची है। 12 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है।'

"

किश्तवाड़ में 24 घंटे के  भीतर हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले, कुलीघाट इलाके में सोमवार को एक मैटाडोर और एक कार पर चट्टान आ गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। ये लोग भी माछिल यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश