शोपियां में मुठभेड़, सेना से भाग हिजबुल से जुड़े इद्रीस समेत दो आतंकवादी ढेर

Gursimran Singh |  
Published : Nov 06, 2018, 12:23 PM IST
शोपियां में मुठभेड़, सेना से भाग हिजबुल से जुड़े इद्रीस समेत दो आतंकवादी ढेर

सार

मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान शोपियां के मोहम्मद इद्रीस मीर उर्फ छोटा अबरार और अनीर हुसैन रादर उर्फ ​​अबू सोफान के तौर पर हुई है। दोनों  क्षेत्र में सुरक्षा प्रतिष्ठानों और कई अन्य आतंकवादी हमलों में शामिल थे। 

सेना का ऑपरेशन ऑलआउट पाकिस्तान समेत स्थानीय आतंकियों का काल बनता जा रहा है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सफानागरी इलाके में मंगलवार सुबह करीब 2.30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'माय नेशन' से कहा कि क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और एसओजी की एक संयुक्त टीम ने सफानागरी में एक बड़ा कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

 इसके बाद आतंकियों के छिपे होने की जगह पर कुछ चेतावनी फायर भी किए गए। सुरक्षा बलों का शिकंजा कसता देख आतंकवादियों ने सेना पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए दो आतंकवादी शोपियां के मोहम्मद इद्रीस मीर उर्फ सुल्तान उर्फ ​​छोटा अबरार और अनीर हुसैन रादर उर्फ ​​अबू सोफान हैं। दोनों  क्षेत्र में सुरक्षा प्रतिष्ठानों और कई अन्य नागरिक पर आतंकवादी हमलों में शामिल थे। आतंकी इद्रीस सेना से भागकर आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

वहीं दूसरी तरफ चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने कहा, घुसपैठ की कोशिशें वैसी ही हैं जैसी 3-4 महीने पहले थी।

"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल