भाजपा में शामिल होने के बाद भी सिंधिया के करीबी मंत्रियों का नहीं बदल रहा है कांग्रेसी 'स्टाइल'

Published : Sep 15, 2020, 06:23 PM IST
भाजपा में शामिल होने के बाद भी सिंधिया के करीबी मंत्रियों का नहीं बदल रहा है कांग्रेसी 'स्टाइल'

सार

असल में राज्य में सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस 22 विधायक और मंत्री भाजपा में शामिल हो गए थे और राज्य में इसके कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। लेकिन अभी तक कांग्रेस के पूर्व नेताओं का कांग्रेसी स्टाइल नहीं बदला है। 

भोपाल।  मध्य प्रदेश में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का कांग्रेसी स्टारल नहीं बदल रहा है। इन नेताओं ने अभी तक भाजपा को आत्मसात नहीं किया है। असल में राज्य में सिंधिया की करीबी मंत्री माने जाने वाली इमरती देवी ने राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में अंडा देने का ऐलान किया है। जिसका राज्य के कई संगठन विरोध कर रहे हैं। वहीं राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इमरती देवी को झटका देते हुए अंडा नहीं दूध पिलाए जाने का ऐलान किया है।

असल में राज्य में सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस 22 विधायक और मंत्री भाजपा में शामिल हो गए थे और राज्य में इसके कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। लेकिन अभी तक कांग्रेस के पूर्व नेताओं का कांग्रेसी स्टाइल नहीं बदला है। लिहाजा वह इस तरह के ऐलान कर रहे हैं।  जिनसे भाजपा और उससे जुड़े संगठन दूरी बना कर रखते हैं।  फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी मंत्री को शिवराज का झटका दिया है। अब शिवराज सिंह ने कहा है कि राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दूध दिया जाएगा। वहीं विभाग की मंत्री इमरती देवी कुपोषण दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा देने का ऐलान किया था।

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा परोसने की मांग लगातार कर रही हैं। उन्होंने यह मांग कांग्रेस की सरकार में रहते हुए भी उठाई थी और तब विपक्ष के नेता रहते हुए  शिवराज सिंह चौहान ने खुल कर इसका विरोध किया था। वहीं अब इमरती देवी उनकी सरकार में मंत्री हैं और इस मांग को फिर दोहरा रही हैं।  बताया जा रहा है कि इमरती देवी अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और यहां तक कह दिया है कि जिसे विरोध करना है, वह करते रहे। मैं कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को खाने में अंडा देने के फैसले पर अडिग हूं।  उन्होंने कहा कि जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें फल दिया जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान