आज इन दिग्गजों की लोकसभा सीटों पर लगी है नजर, मतदाता बने ‘भाग्य विधाता’

Published : Apr 23, 2019, 09:44 AM IST
आज इन दिग्गजों की लोकसभा सीटों पर लगी है नजर, मतदाता बने ‘भाग्य विधाता’

सार

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। देश की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। लेकिन आज कई सीटों पर जनता की नजर लगी है और वीवीआईपी सीट कहे जाने वाली इन सीटों पर जनता भाग्य का फैसला करेगी। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं और सुरक्षा पूरे इंतजाम हैं। आज जिन सीटों चुनाव हो रहा है। उसमें दो राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्ष मैदान में हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से मैदान में हैं और यहां आज मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। देश की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। लेकिन आज कई सीटों पर जनता की नजर लगी है और वीवीआईपी सीट कहे जाने वाली इन सीटों पर जनता भाग्य का फैसला करेगी। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं और सुरक्षा पूरे इंतजाम हैं। आज जिन सीटों चुनाव हो रहा है। उसमें दो राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्ष मैदान में हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से मैदान में हैं और यहां आज मतदान हो रहा है। आज जिन वीवीआईपी सीटों पर सबकी नजर होगी। इस पर माय नेशन की एक खास रिपोर्ट।

गांधीनगर

गांधीनगर को बीजेपी की पारंपरिक सीट माना जाता है और यहां पर कई दशकों से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते आये हैं। अब यहां पर बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह मैदान में हैं। 

वायनाड

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार राहुल गांधी अमेठी के साथ ही मुस्लिम बहुल्य वायनाड सीट से मैदान में हैं। जबकि वह तीन बार से वह अमेठी से सांसद चुने गए हैं। इस सीट पर पिछली दो बार से कांग्रेस का कब्जा है।

मैनपुरी

यूपी में जाट बेल्ट कहे जाने वाली मैनपुरी से इस बार फिर समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में हैं। मैनपुरी में मुलायम पिछली तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि मुलायम ने एक रैली में ये घोषणा कर दी है कि ये उनका आखिरी चुनाव है।

पुरी

पुरी सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। क्योंकि इस बार बीजेपी ने यहां से पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को टिकट दिया है जबकि यहां से बीजेडी के पिनाकी मिश्र फिर मैदान में हैं। संबित की रैलियों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली है।

रामपुर

खुद को रामपुर का किंग कहने वाले एसपी नेता आजम खान को इस बार इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा से कड़ी टक्कर मिल रही है। जबकि कांग्रेस ने यहां पर नवाब परिवार से बाहर के संजय कपूर को प्रत्याशी बनाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस के मतों का झुकाव बीजेपी की तरफ है।

तिरुवनंतपुरम

 केरल की इस वीवीआईपी सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शशि थरूर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह दो बार लगातार यहां से सांसद बने हैं और एक बार फिर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। लेकिन इस बार उनका मुकाबला आसान नहीं है। यहां पर बीजेपी ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन को उतारा है। 

बारामती

यहां से राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले चुनाव मैदान में हैं। हालांकि वह पिछले बार भी यहां से सांसद चुनी गयी थी। लेकिन इस बार राज्य में उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। इसे शरद पवार का गढ़ माना जाता है।

मधेपुरा

मधेपुरा सीट सीट पर इस बाद दो यादवों की लड़ाई देखने वाली है। यहां से पप्पू यादव हैं मैदान में हैं तो यूपीए गठबंधन की तरफ से शरद यादव प्रत्याशी हैं। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान