फिरोज शाह कोटला का बदलेगा नाम, अब होगा अरूण जेटली फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

Published : Aug 27, 2019, 06:30 PM IST
फिरोज शाह कोटला का बदलेगा नाम, अब होगा अरूण जेटली फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

सार

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। अरूण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष के साथ ही बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अरूण जेटली का निधन शनिवार दिल्ली के एम्स अस्पताल हुआ था और रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का का नाम अब जल्द ही बदला जाएगा। अब इस स्टेडियम को अरूण जेटली फिरोजशाह कोटला स्टेडियम करन  का फैसला डीडीसीए ने किया है। अरूण जेटली डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और वह इस पद पर 13 साल तक रहे।

इसकी जानकारी डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने दी। इस मैदान का नामकरण अगले महीने किया जाएगा। इसके साथ ही इस स्टेडियम में एक स्टैंड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर किया जाएगा।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। अरूण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष के साथ ही बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अरूण जेटली का निधन शनिवार दिल्ली के एम्स अस्पताल हुआ था और रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया।

फिरोजशाह कोटला का नया नाम 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा। हालांकि इस घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

आज डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि अरुण जेटली के प्रोत्साहन और सहयोग से ही विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा और  ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ियों ने भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया है। अब अरुण जेटली जी के नाम पर फिरोजशाह कोटला का नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखने का फैसला किया है।

हालांकि फिरोजशाह का नाम नहीं हटाया जा रहा है बल्कि अब इसे अरुण जेटली स्टेडियम फिरोज शाह कोटला ग्राउंड के नाम से जाना जाएगा। अरूण जेटली 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे, उन्होंने क्रिकेट की बहुत सेवा की। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश