वसुंधरा से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने डाला वोट, तस्वीरों में देखिए किन नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने किया मताधिकार का प्रयोग

Published : Apr 29, 2019, 09:19 AM ISTUpdated : Apr 29, 2019, 09:53 AM IST
वसुंधरा से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने डाला वोट, तस्वीरों में देखिए किन नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने किया मताधिकार का प्रयोग

सार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए देश के नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान केन्द्रों पर गर्मी के कारण सुबह से ही भीड़ दिखाई दे रही है। देश के नौ राज्यों में नेता हो या फिर फिल्मी हस्ती, सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मुंबई में ज्यादातर फिल्मी हस्तियां सुबह से मतदान के लिए घर से निकल गयी।

मुंबई में आज उद्योगपति अनिल अंबानी ने वोट डाला।

गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी रविकिशन ने चुनाव प्रचार की आपाधापी के बावजूद मुंबई पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सुबह वोट डाला। उनके बेटे दुष्यंत लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने मत का प्रयोग किया और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट की।

बेगूसराय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मत डालकर अपने अधिकार का प्रयोग किया।

मशहूर अभिनेत्री रेखा भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द्र पर पहुंच गयी थी।

बीजेपी प्रत्याशी पूनम महाजन भी अपना वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र में पहुंची।

बीजेपी के मौजूदा सांसद परेश रावल भी वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। हालांकि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जाने माने गायक शंकर महादेवन महादेवन ने भी मुंबई में वोट डाला।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान