आखिरकार बिहार में सहयोगी दलों के साथ गठबंधन बनाने में कामयाब रही कांग्रेस, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

Published : Mar 20, 2019, 12:31 PM IST
आखिरकार बिहार में सहयोगी दलों के साथ गठबंधन बनाने में कामयाब रही कांग्रेस, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

सार

आखिरकार बिहार में कांग्रेस का सहयोगी दलों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो ही गया। फिलहाल कांग्रेस राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे पर फैसला हो गया है।

आखिरकार बिहार में कांग्रेस का सहयोगी दलों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो ही गया। फिलहाल कांग्रेस राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे पर फैसला हो गया है।

असल में बिहार को लेकर कांग्रेस और राजद में सीटों के बंटवारे पर ठनी हुई थी। कांग्रेस बिहार में 11 से कम सीट पर लड़ने को तैयार नहीं थी जबकि राजद कांग्रेस को आठ से ज्यादा सीट नहीं देना चाहती थी। लिहाजा सीटों पर बंटवारा नहीं हो पाया। राजद ने पहले ही कह दिया था कि 19 मार्च को गठबंधन होगा तो सही नहीं तो कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है आज गठबंधन की सीटों को लेकर ऐलान किया जाएगा। ये भी तय हो जाएगा कि कौन कहां से लड़ रहा है और किसके खाते में कौन सी सीट आयी है।

मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ लंबी बैठक की। लिहाजा आज राजद नेता तेजस्वी यादव पटना में गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। वहीं यूपीए गठबंधन में अन्य सहयोगी दलों को सीटों को लेकर परेशानी थी। लिहाजा कांग्रेस और राजद सहयोगी दलों को भी समायोजित करेंगे। इस शर्त के मुताबिक कांग्रेस और राजद एक-दो सीट छोड़ेंगे। उधर कांग्रेस का दिल्ली और पश्चिम बंगाल में सहयोगी दलों के साथ चुनावी समझौता नहीं हो पाया है।

राज्य में 40 सीटें हैं और इसमें कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जबकि राजद आठ सीटें देने को तैयार है लेकिन अब कांग्रेस की जिद को देखते हुए वह 9 सीटों पर राजी है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि 11 सीटों में दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी और शिवहर भी दिया जाए। राज्य में चुनाव सभी सातों चरणों में संपन्न होंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी। बिहार में पहला चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा। इस दौरान राज्य की औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीटों पर चुनाव होगा। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान