जानें क्यों योगी कैबिनेट के विस्तार से पहले वित्तमंत्री ने दिया इस्तीफा, दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

Published : Aug 20, 2019, 06:38 PM ISTUpdated : Aug 20, 2019, 06:51 PM IST
जानें क्यों योगी कैबिनेट के विस्तार से पहले वित्तमंत्री ने दिया इस्तीफा, दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल ने स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। ऐसा माना जा रहा कि कैबिनेट विस्तार से पहले अभी चार मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बुधवार को अपना कैबिनेट विस्तार करेगी। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी। लेकिन कैबिनेट विस्तार से पहले राज्य के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि दो महिला मंत्री भी इस्तीफा दे सकते हैं। क्योंकि योगी आदित्यनाथ उनके कामकाज से नाराज हैं। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दस नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जबकि तीन मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार मंत्री से कैबिनेट मंत्री के पद पर प्रमोद किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल ने स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। ऐसा माना जा रहा कि कैबिनेट विस्तार से पहले अभी चार मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। जिसमें दो महिला कैबिनेट मंत्री भी हैं।

माना जा रहा है कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल और खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से भी इस्तीफा मांगा गया है। इसके अतिरिक्त दो और कैबिनेट मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। असल में सोमवार को योगी कैबिनेट का विस्तार होना था। लेकिन कुछ नामों पर सहमति नहीं हो सकी जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया गया। हालांकि ये भी कहा जा रहा था कि वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए इसे टाला गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज हैं। जिसके कारण उन्हें हटाया जाना है। लेकिन जातीय समीकरणों को देखते हुए पार्टी सोच समझकर इस पर फैसला कर रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का बुधवार को पहली बार विस्तार होने जा रहा है।

इसमें 10  नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जबकि तीन स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इसको लेकर राजभवन में तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल राजभवन में आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश