विहिप के पूर्व अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के नेता विष्णुहरि डालमिया का निधन

Published : Jan 16, 2019, 11:25 AM IST
विहिप के पूर्व अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के नेता विष्णुहरि डालमिया का निधन

सार

उनके निधन की  जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े सभी मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी। डालमिया इस ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं। 

मथुरा--रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में से एक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वरिष्ठ सलाहकार विष्णुहरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया।

उनके निधन की  जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े सभी मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी। डालमिया इस ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं। 

कपिल शर्मा ने बताया कि, ‘‘डालमिया को 22 दिसम्बर की सुबह अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया।

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण फेफड़ों से कफ निकालने में अक्षमता जैसी गंभीर समस्याएं थीं।’ 

उन्होंने बताया कि, ‘‘14 जनवरी को उनकी इच्छानुसार उन्हें उनके गोल्फ लिंक रोड स्थित आवास पर ले आया गया। चिकित्सकों ने वहीं पर आइसीयू बनाकर कर उनका इलाज किया। किंतु, आज सुबह श्वसन संबंधी दिक्कतों के चलते सुबह नौ बज कर करीब 38 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’ 

91 वर्षीय विष्णुहरि डालमिया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप द्वारा 90 के दशक में चलाए गए राम मंदिर आन्दोलन के अगुआ नेता थे। 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में उन्हें भी सह-अभियुक्त बनाया गया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल