सरकार बची तो कर्मचारियों की पगार काटने की तैयार में जुटे गहलोत

Published : Sep 03, 2020, 07:35 PM IST
सरकार बची तो कर्मचारियों की पगार काटने की तैयार में जुटे गहलोत

सार

असल में राज्य की अशोक गहलोत सरकार पिछले एक महीने सरकार को बचाने में लगी थी। क्योंकि  राज्य में कांग्रेस के तत्कालीन  प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार  से बगावत कर दी थी।  लिहाजा सरकार का पूरा ध्यान सरकार को बचाने में था।

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर छाया सियासी संकट खत्म हो गया है और अब राज्य की अशोक गहलोत सरकार राज्य के सभी मंत्री, विधायक, केन्द्रीय सेवाओं के अफसर, राज्य सरकार के अफसर और कर्मचारियों के वेतन को पर कैंची चलाने की तैयारी में है। कोरोना संकटकाल में राज्य सरकार के राजस्व में चपत लगी है। लिहाजा राज्यसरकार ने सभी का वेतन काटने का फैसला किया है और राज्य सरकार का कहना है कि ये वेतन कोविड कोष में जमा किया जाएगा। 

असल में राज्य की अशोक गहलोत सरकार पिछले एक महीने सरकार को बचाने में लगी थी। क्योंकि  राज्य में कांग्रेस के तत्कालीन  प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार  से बगावत कर दी थी।  लिहाजा सरकार का पूरा ध्यान सरकार को बचाने में था। वहीं एक महीने से ज्यादा समय तक चले सियासी ड्रामें में के बाद सरकार बच गई है और अब सरकार का फोकस राजस्व जुटाने में है। वहीं राज्य में औद्योगिक विकास ने कोरोना संकट के कारण रफ्तार नहीं पकड़ी है। लिहाजा राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों की सैलरी में कैंची चलाने का फैसला किया है और इस पैसे से सरकार कोविड कोष बनाएगी।  राज्य सरकार ने तय किया है कि इस महीने(सितंबर 2020) से सभी सरकारी कर्मचारियों के एक दिन से लेकर सात दिन का वेतन काटा जा एगा और इसका पैसा संसाधन को जुटाने में किया जाएगा।  

राज्य सरकार के इस फैसले के तहत सभी मंत्री, विधायक, अखिल भारतीय राज्य सेवा के अफसर ,अधीनस्थ सेवा के अधिकारी और राज्य सरकार के सभी अफसर और कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं  मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्री काहर महीने सात दिन का वेतन काटा जाएगा जबकि अखिल भारतीय सेवा और राज्य सेवा के अफसर यानी आईएस और आरएएस अफसरों का 2 दिनों का वेतन कटेगा जबकि बाकी सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन हर महीने कटेगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान