समाज की बंदिशों से तंग आकर पेड़ पर लटका मासूम इश्क

Published : Aug 23, 2019, 09:43 PM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 09:46 PM IST
समाज की बंदिशों से तंग आकर पेड़ पर लटका मासूम इश्क

सार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घरवालों के खौफ से प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस किसी धमकी या साजिश के एंगल से मामले की जांच में जुटी है।   

बाराबंकी: शुक्रवार सुबह एक प्रेमी युगल का शव आम के पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों की आंखें फटी रह गईं। सुबह के समय गांववालों दोनों के शवों को लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को उतरवाया और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती का प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन घरवालों को इस पर एतराज था। जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया।

मामला बाराबंकी जिले में थाना सफदरगंज के सराय का स्थान गांव का है। जहां हाईवे से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ पर युवक व युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। शव को देख भारी संख्या मे ग्रामीण जुट गए और दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने युवक की पहचान शिवम यादव और लड़की की पहचान सोनी वर्मा के रूप में की। शवों से कुछ दूर एक मोटर साइकिल भी पुलिस को मिली। ग्रामीणों के मुताबिक लड़का गांव आता-जाता था, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, लेकिन घरवालों को इस पर एतराज था। 

वहीं लड़की के पिता ने बताया कि वह कल से घर से गायब थी। जब शाम तक लड़की घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गयी लेकिन वह कही नहीं मिली। फिर हमने इसकी सूचना खाने में दी। जहां आज सुबह हमें बुलाकर दोनों के आत्महत्या की जानकारी मिली।

वहीं इस घटना पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के सराय कायस्थान गांव के पास हाईवे के किनारे एक प्रेमी युगल का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। दोनों शवो को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। यह हत्या है या आत्महत्या इस बात की पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश