शारीरिक संबंध बनाने के बाद किया शादी से इनकार, लड़की ने की खुदकुशी

Published : Jul 26, 2019, 07:41 PM IST
शारीरिक संबंध बनाने के बाद किया शादी से इनकार, लड़की ने की खुदकुशी

सार

कानपुर में बीटीसी स्टूडेंट ने प्यार में धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। आरोपी ने तीन साल तक उससे अवैध संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात चली तो लड़के ने अश्लील कमेंट वायरल किया। जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगा ली।   

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रेप पीड़िता बीते डेढ़ माह से थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इस बीच आरोपी लगातार उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील कमेंट कर के मानसिक रुप से कमजोर कर रहे थे। आखिरकार गुरुवार रात उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अब पुलिस परिवार को भरोसा दे रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज कालोनी में रहने वाली मृतका बीटीसी की स्टूडेंट थी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवार के गुस्से का सामना करना पड़ा। मृतका के परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव जाने से रोक दिया। पुलिस ने जब परिजनों भरोसा दिलाया कि आरोपी अंकित की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । 

दरअसल छात्रा का मोहल्ले में रहने वाले अंकित यादव से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच बीते तीन वर्षो से अफेयर चल रहा था। अंकित शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप करता था और अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। जब छात्रा ने अंकित पर शादी का दबाव बनाया तो उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। बीते 13 जून को छात्रा ने पनकी थाने में अंकित यादव के एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अंकित के खिलाफ रेप का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन इसके बाद इस प्रकरण को भूल गई। पीड़िता को पुलिस से उम्मीद थी वो अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। 

मृतका की मां ने बताया कि अंकित यादव की वजह से बेटी ने फांसी लगाई है। डेढ माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की। पुलिस उसे पकड़ लेती तो बेटी फांसी नहीं लगाती। फेसबुक पर अंकित खुद और अपने दोस्तो से गंदे कमेंट्स कराता था। इसकी तहरीर देने के लिए बुधवार को चौकी गई थी। 

एसपी वेस्ट संजीव सुमन के मुताबिक एक लड़की ने फांसी लगा ली है। अंकित यादव से इसका तीन साल से प्रेमप्रसंग थे। दोनो परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई। लकिन दो परिवारों के बीच बात नहीं बन पाई। इस लड़के कहीं और इंगेजमेंट कर ली, इससे क्षुब्ध होकर इस लड़की ने मुकदमा लिखवाया था। लड़के को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी गई थी पर वो मिला नहीं था। मृतका के परिजनों तहरीर दी है उस पर 306 का भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने लड़के की मां और बहन को हिरासत में लिया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल