Proud Moment: गौरवशाली अध्याय के लिए खुले 30 पृथ्वीराज रोड के गेट...BJP के लिए आज मिली दोहरी खुशी

By Surya Prakash TripathiFirst Published Mar 31, 2024, 2:50 PM IST
Highlights

भाजपा के दिग्गज नेता को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करते हुए 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जीवन और समय के बारे में बताया गया। देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार आडवाणी को ईस्टर रविवार को उनके आधिकारिक आवास पर दिया गया।

नई दिल्ली। एक गौरवशाली अध्याय लिखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए रविवार को दिल्ली में 30 पृथ्वीराज रोड के द्वार खोल दिए गए। भाजपा के दिग्गज नेता को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करते हुए 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जीवन और समय के बारे में बताया गया। संयोगवश देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार आडवाणी को ईस्टर रविवार को उनके आधिकारिक आवास पर दिया गया, जिस दिन 1980 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गठन हुआ था।

 

तबियत ठीक न होने की वजह से राष्ट्रपति, पीएम खुद गए लालकृष्ण आडवाणी के घर
तबियत ठीक नहीं होने की वजह से आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। राष्ट्रपति ने शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष व हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को 'भारत रत्न' मिलना हर भारतीय के लिए सम्मान का क्षण है।

प्रधानमंत्री जी का विशेष आभार, जिन्होंने कई वर्षों की आकांक्षाओं को आज मूर्त… pic.twitter.com/kIWKQZu8Af

— Sunil Deodhar (Modi Ka Parivar) (@Sunil_Deodhar)

 

आडवाणी ने जताई खुशी, दिवंगत पत्नी को किया याद
जबः फरवरी 2024 में आडवाणी को भारतरत्न देने का ऐलान किया तो उन्होंने इस पर खुशी जताई थी। आडवाणी ने कहा था, 'मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं, जो आज मुझे प्रदान किया गया है। यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदशों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की। आडवाणी ने कहा था कि मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर अपनी प्रिय दिवंगत पत्नी कमला के प्रति भी अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूं। वे मेरे जीवन में शक्ति और स्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया, साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि हमारा महान देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करे। 

ये भी पढ़ें.....
UP News: मुरादाबाद में स्कार्पियो चालक की चूक...और एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदगी खत्म


 

click me!