गोवा एयरपोर्ट पर मिग-29के विमान का ईंधन टैंक गिरने से अफरातफरी

Published : Jun 08, 2019, 03:55 PM ISTUpdated : Jun 08, 2019, 04:41 PM IST
गोवा एयरपोर्ट पर मिग-29के विमान  का ईंधन टैंक गिरने से अफरातफरी

सार

नौसेना का मिग 29के विमान पूरी तरह से सुरक्षित है। विमानों के बाहरी हिस्‍से में लगे फ्यूल टैंक को ड्रॉप टैंक कहते हैं। इसमें अतिरिक्‍त ईंधन भरा होता है। 

गोवा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नौसेना के मिग-29के विमान का ईंधन टैंक हवाईपट्टी के पास गिरने से वहां आग लग गई। इसके बाद गोवा एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि एक घंटे के अंदर ही एयरपोर्ट पर परिचालन बहाल कर दिया गया। इस बात की जानकारी नौसेना के एक प्रवक्ता ने दी। घटना में लड़ाकू विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

इससे पहले, नौसेना के प्रवक्‍ता ने ट्वीट कर बताया था कि घटना के बाद गोवा एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन को सुचारू करने के लिए पूरी कोशिश हो रही है। नौसेना का मिग 29के विमान पूरी तरह से सुरक्षित है।

विमानों के बाहरी हिस्‍से में लगे फ्यूल टैंक को ड्रॉप टैंक कहते हैं। इसमें अतिरिक्‍त ईंधन भरा होता है।  गोवा हवाई अड्डे का इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों सेवाओं के लिए किया जाता है। मिग-29के स्क्वाड्रन मिग-29 लड़ाकू विमान का करियर वर्जन है, जो गोवा के आईएनएस हंस नौसेना अड्डे पर तैनात है। गोवा एयरपोर्ट अपना रनवे नौसेना के साथ साझा करता है। उसकी टाइमिंग शाम 8 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक है, जहां पर एक्सरसाइज और अन्य चीजें की जाती हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान