भारत माता के इस सपूत ने रोशन किया देश का नाम

Published : Nov 07, 2018, 02:08 PM IST
भारत माता के इस सपूत ने रोशन किया देश का नाम

सार

बेंगलुरु के 16 साल के छात्र ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता से 2.9 करोड़ रुपए का ईनाम जीता है। उन्होंने गणित, भौतिकी और जीव विज्ञान में पूरी दुनिया के बच्चों को पीछे छोड़ दिया। 

मात्र 16 साल के गोदिक ने ‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’ प्रतियोगिता में जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 8 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।

गोदिक बेंगलुरू के कोरमंगला स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं उन्होंने जीव विज्ञान श्रेणी में सर्केडियन रिदम पर वीडियो बनाया था जो हमारे शरीर की दैनिक क्रिया में मानसिक और शारीरिक परिवर्तन को बताता है।

‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’  एक ग्लोबल प्रतियोगिता है जिसमें देश विदेश के छात्र हिस्सा लेते हैं। इन छात्रों की उम्र 13 वर्ष से 16 वर्ष के बीच होती है। गोदिक इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

इस प्रतियोगिता में छात्रों को भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, और गणित पर रिसर्च करने के वीडियो भेजने पड़ते हैं। इस मुकाबले में बच्चों के आविष्कार, काम और उनकी क्रिएटीविटी के आधार पर विजेता चुना जाता है। इन बच्चों के काम को देखकर यहां पब्लिक वोटिंग भी कराई जाती है।

गोदिक ने महज 16 साल की उम्र में 4 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.9 करोड़) का इनाम जीता है जिसकी वजह से इस समय उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’ की यह चौथी वार्षिक प्रतियोगिता थी। जो इस बार गोदिक के नाम रही। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान