
नई दिल्ली। आपके घर में रखा सोना आपके लिए आने वाले दिनों में मुसीबत बन सकता है। क्योंकि सरकार सोने पर टैक्स लगाने की योजना बना रही है। लिहाजा अब घरों में रखे जाने वाले काला सोना रखने वालों की खैर नहीं है। नोटबंदी के बाद सरकार पर अब सोने को लेकर नया नियम बनाने जा रही है।
अब आपको घर में रखे सोने की जानकारी सरकार को देनी होगी। यही नहीं एक तय सीमा के बाद आपको रसीद लेनी हो होगी और ये सरकार को दिखानी होगी। नहीं तो आपका सोना काला सोना मान लिया जाएगा। यही नहीं सरकार को ये भी बताना होगा कि इस सोने की कीमत कितनी है। अगर ज्यादा है तो सरकार उस पर टैक्स लगाएगी और आपको टैक्स देना होगा। फिलहाल इसके लिए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने राजस्व विभाग ने मिलकर इस योजना का मसौदा तैयार किया है।
लेकिन अब इसे कैबिनेट के पास भेजा जा रहा है और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए नोटिफिकेशन लागू हो जाएगा। लिहाजा अगर आपके पास खरीदे गए सोने की रसीद नहीं है तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। क्योंकि सरकार को घर और लॉकर में मौजूद सोने की जानकारी देनी होगी। हालांकि ये कहा जा रहा है कि इस मामले में इस महीने के दूसरे हफ्ते में ही कैबिनेट की बैठक होनी थी। लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने के कारण सरकार ने इस पर फैसला टाल दिया।
कैसे होगा सोने का मूल्यांकन
असल में सरकार की इस योजना के मुताबिक घर में रखे सोना का मूल्यांकन कर सर्टिफिकेट देना होगा। अगर कोई सोना का सर्टिफिकेट नहीं देता तो उसे काले धन की तरह काला सोना मान लिया जाएगा। जिसके बाद सरकार उसे जब्त कर लेगी। यही नहीं ये स्कीम एक तय सीमा के लिए होगी। इसी दौरान सोने का मूल्यांकन कर सर्टिफिकेट देना होगा।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।