अच्छी खबर: जानें कहां मिल रहा है 35 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज

Published : Nov 03, 2020, 05:20 PM IST
अच्छी खबर: जानें कहां मिल रहा है 35 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज

सार

असल में केन्द्र सरकार विदेशों से प्याज का आयात कर रही है। केन्द्र सरकार का मानना है कि आने वाले दिनों में देश में प्याज की कीमत कम हो जाएगी।  वहीं केन्द्र सरकार के इस कदम के बाद देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमतों में राहत देखने को मिली है।

नई दिल्ली। देश में प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। लेकिन पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में प्याज की कीमत सबसे कम यानी 35 रुपए किलो है।  यहां पर प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि देश के अन्य राज्यों में प्याज की कीमत आसमान छू रही है और केन्द्र सरकार का मानना है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमत कम हो सकती है।

असल में केन्द्र सरकार विदेशों से प्याज का आयात कर रही है। केन्द्र सरकार का मानना है कि आने वाले दिनों में देश में प्याज की कीमत कम हो जाएगी।  वहीं केन्द्र सरकार के इस कदम के बाद देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमतों में राहत देखने को मिली है। दिल्ली समेत कई राज्यों में प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बेंगलुरु में खुदरा मूल्य 100 रुपए किलो तक पहुंच गई है जबकि देश देश में कर्नाटक तीसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक वाला राज्य है।  वहीं राजस्थान के उदयपुर और पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में प्याज की कीमत सबसे कम यानी 35 रुपए किलो है।

केन्द्र सरकार देश के करीब 114 शहरों में प्याज की कीमतों की निगरानी कर रही और इन शहरों में प्याज की कीमत 70 रुपए किलो है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्याज की पैदावार होती है और यहां पर भी खुदरा कीमत 77 रुपए किलो बनी हुई है। वहीं देश के प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल खराब हुई है। वहीं कोलकाता में 70 रुपए किलो और चेन्नई में 72 रुपए किलो ग्राम बिक रहा है। केन्द्र सरकार का कहना है कि बफर स्टॉक से प्याज निकालकर बाजार में कीमतों को कम करने की कोशिश की जा रही है। देश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक तीन प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य हैं।  लेकिन इन राज्यों में प्याज की कीमत ज्यादा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम