mynation_hindi

लॉकडाउन के बीच सरकार रख रही है प्याज की कीमतों पर नजर

Published : Apr 07, 2020, 01:08 PM IST
लॉकडाउन के बीच सरकार रख रही है प्याज की कीमतों पर नजर

सार

फिलहाल राज्य और केन्द्र सरकार प्याज की कीमतों पर नज़र रखे हुए हैं। क्योंकि प्याज की सबसे बड़ी मंडी लासलगाँव में कोरोना का एक  मामला सामने आने के बाद यहां पर वाहनों का परिचालन निलंबित हो गया है। जिसका असर आने वाले दिनों में प्याज की आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है और प्याज की कीमतों में इजाफा हो सकता है। 

मुंबई। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच केन्द्र सरकार प्याज की कीमतों पर नजर रख रही है। क्योंकि केन्द्र सरकार को आशंका है कि प्याज की कीमतों में इजाफा हो सकता है क्योंकि देश में लॉकडाउन के कारण प्याज की सबसे बड़ी मंडी लासलगाँव से वाहनों का संचालन बंद है। फिलहाल केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय प्याज की कीमतों में नजर रखे हुए हैं।

फिलहाल राज्य और केन्द्र सरकार प्याज की कीमतों पर नज़र रखे हुए हैं। क्योंकि प्याज की सबसे बड़ी मंडी लासलगाँव में कोरोना का एक  मामला सामने आने के बाद यहां पर वाहनों का परिचालन निलंबित हो गया है। जिसका असर आने वाले दिनों में प्याज की आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है और प्याज की कीमतों में इजाफा हो सकता है। असल में इसकी जानकारी मिलते ही केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में निगरानी रखना शुरू कर दिया है।

हालांकि महाराष्ट्र में लॉकडाउन है। लेकिन उसके बावजूद लासलगांव से प्याज की लगातार आपूर्ति की जा रही थी।  लेकिन अब लासलगांव में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। जिसके बाद यहां पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद गया है।  जिसके बाद एशिया के सबसे बड़े प्याज व्यापार केंद्र लासलगाँव को बंद कर दिया गया है। बहरहाल जिला कलेक्टर ने शटडाउन का आदेश दिया है। हालांकि बाजार में प्याज की कीमत नियंत्रित हैं।

वहीं माना रहा है कि 14 अप्रैल के बाद देश में लॉकडाउन खुल सकता है और उसके बाद सब्जियों और प्याज की कीमतों में गिरावट आएगी। हालांकि अभी लॉकडाउन के कारण बाजार में सब्जियों की कीमत  अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा है।

4400 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या्

भारत में कोरोनोवायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 4400 पार पहुंच गई है। वहीं मृत्यु का आंकड़ा 114 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 350 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद देश मामलों की संख्या बढ़कर 4,400 अंक तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगभग 4,000 सक्रिय मामले हैं जिनमें 325 व्यक्ति या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित